कुत्ते को बचाने के लिए जवान ने नदी में लगा दी छलांग, ऐसे बचाई बेजुबान की जान... देखें Viral Video
तेलंगाना में कुछ ऐसा हुआ जिसने सभी को हैरान कर दिया। एक कुत्ता तेज़ बहती नदी में फंस गया। कुत्ते को बचाने के लिए एक होमगार्ड जवान जेसीबी पर सवार होकर नदी में कूद गया (Home Guard Jawan Rescues Dog), जिसके लिए उसकी खूब तारीफ़ हो रही है। समाचार एजेंसी ANI ने ट्विटर पर यह वीडियो पोस्ट किया है, जो वायरल हो रहा है।
वीडियो में होमगार्ड जवान जेसीबी पर बैठकर तेज़ बहती नदी में कूद रहा है। वह एक झाड़ी पकड़े कुत्ते के पास जाता है, उसे पकड़कर जेसीबी पर रख देता है। तेलंगाना होमगार्ड जवान का नाम मुजीब बताया जा रहा है। कुत्ता नागरकुरनूल में तेज़ बहती नदी के पास झाड़ियों में फंस गया था। होमगार्ड की सूझबूझ से कुत्ते की जान बच गई।
#WATCH Telangana Home Guard jawan, Mujeed rescues a dog stuck in thick bushes at the bank of an overflowing stream in Nagarkurnool (16.09.20) pic.twitter.com/Se6V7VE1AC
— ANI (@ANI) September 17, 2020
वीडियो देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें - https://x.com/i/status/1306504656260984832
17 सितंबर की दोपहर ANI द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो को अब तक 15,000 से ज़्यादा बार देखा जा चुका है, 4,000 से ज़्यादा लाइक और 700 से ज़्यादा रीट्वीट मिल चुके हैं। लोग होमगार्ड की तारीफ़ कर रहे हैं। लोगों ने इस तरह अपनी प्रतिक्रियाएँ दी हैं..