×

दुनिया का सबसे रहस्यमयी इंसान, जिसके आगे और पीछे दोनों तरफ थे...जानें कौन हैं ये शख्स ?

 

पूरी दुनिया में अनगिनत रहस्यमयी और अद्भुत चीजें हैं। इन सबके बारे में मनुष्य आज तक नहीं जान पाया है। आज हम आपको एक ऐसे शख्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे दुनिया का सबसे रहस्यमय और अद्भुत शख्स माना जाता था, क्योंकि इस शख्स के एक नहीं बल्कि दो चेहरे थे। इस शख्स का नाम था एडवर्ड मोर्ड्रेके. एडवर्ड मिर्ड्रेक के बारे में जानकर हर कोई हैरान है। दो चेहरों वाला यह रहस्यमयी शख्स न सिर्फ इंसानों के लिए बल्कि विज्ञान के लिए भी चुनौती बन गया।आपको बता दें कि 19वीं सदी में इंग्लैंड में एक ऐसे शख्स का जन्म हुआ था जिसके दो चेहरे थे। एक चेहरा तो इंसानों की तरह आगे था लेकिन दूसरा ठीक उसके पीछे था. ये शख्स दिखने में जितना खूबसूरत था पीछे से उतना ही डरावना था. उसका दूसरा चेहरा ठीक सिर के पीछे था.

<a href=https://youtube.com/embed/CBL9UqqIoNA?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/CBL9UqqIoNA/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

यह शख्स इतना रहस्यमयी था कि उसके अगले चेहरे की तरह उसके पिछले चेहरे पर भी आंखें, नाक और मुंह थे। फर्क सिर्फ इतना था कि यह चेहरा बोल नहीं सकता था, यह केवल तभी हंसता और रोता था जब एडवर्ड हंसता और रोता था।एडवर्ड नाम के इस शख्स को लोग उसके दूसरे चेहरे की वजह से पसंद नहीं करते थे. इस डरावने चेहरे को हटाने के लिए इस शख्स ने कई डॉक्टरों से संपर्क किया, लेकिन कोई भी डॉक्टर उसके दूसरे चेहरे की सर्जरी करने के लिए तैयार नहीं था। आख़िरकार एडवर्ड ने भी अपने भयानक जीवन से हार मान ली और 23 साल की उम्र में आत्महत्या कर ली।