सबसे बड़ी रहस्यमयी गुफा, जिसमें बन सकती है कई बहुमंजिला इमारतें

पृथ्वी पर कई रहस्यमयी चीजें हैं, जिनमें कई गुफाएं भी शामिल हैं। आज हम आपको एक ऐसी ही गुफा के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे दुनिया की सबसे रहस्यमयी गुफा माना जाता है। यह गुफा इतनी बड़ी है कि इसमें कई बहुमंजिला इमारतें बनाई जा सकती हैं। बताया जा रहा है कि यह गुफा इतनी बड़ी है कि इसमें 40 मंजिल तक की इमारतें बनाई जा सकती हैं। दरअसल, हम बात कर रहे हैं वियतनाम में मौजूद 'सोन डोंग' गुफा की। जो मध्य वियतनाम के जंगलों में स्थित है। सोन डोंग गुफा की कुल लंबाई 9 किलोमीटर है और इसमें लगभग 150 विभिन्न गुफाएं हैं।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

इस गुफा के अंदर पेड़-पौधों से लेकर जंगल, बादल और नदी तक सब कुछ मौजूद है। लाखों साल पुरानी इस गुफा को पहली बार वर्ष 2013 में पर्यटकों के लिए खोला गया था। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि हर साल केवल 250-300 लोगों को ही यहां आने की अनुमति है। इस गुफा की खोज वर्ष 1991 में 'हो खान' नामक एक स्थानीय व्यक्ति ने की थी, लेकिन उस समय पानी की भयंकर गर्जना और गुफा में घने अंधेरे के कारण कोई भी अंदर जाने का साहस नहीं जुटा पाया था।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">
इस गुफा को वर्ष 2009 में अंतरराष्ट्रीय पहचान मिली, जब एक ब्रिटिश शोध संघ ने दुनिया को पहली बार इस गुफा की झलक दिखाई। बाद में वर्ष 2010 में वैज्ञानिकों ने 200 मीटर ऊंची दीवार को पार करके गुफा के अंदर जाने का रास्ता खोज लिया, जिसे 'वियतनाम की दीवार' भी कहा जाता है। हर साल पर्यटक अगस्त महीने से पहले इस गुफा के अंदर जाते हैं और फिर वापस लौट आते हैं।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

क्योंकि इसके बाद गुफा के अंदर नदी का जलस्तर बढ़ जाता है। गुफा के अंदर जाने के लिए प्रति व्यक्ति टिकट की कीमत लगभग दो लाख रुपये है। गुफा के अंदर जाने वाले पर्यटकों को पहले छह महीने का प्रशिक्षण दिया जाता है। उन्हें कम से कम 10 किलोमीटर पैदल चलना और छह बार चट्टानों पर चढ़ना सिखाया जाता है। इसके बाद ही उन्हें गुफा में ले जाया जाता है।