×

इन देशों के पास नहीं है अपनी कोई भी सेना, इस तरह से करते हैं अपनी सीमा की रक्षा

 

हर देश की सुरक्षा की जिम्मेदारी उस देश की सेना पर होती है। जहां पुलिस देश की आंतरिक सुरक्षा का जिम्मा संभालती है, वहीं सेना देश की बाहरी सुरक्षा का जिम्मा संभालती है। लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसे देशों के बारे में बताएंगे जिनके पास अपनी सेना नहीं है। जी हां, इन देशों की जिम्मेदारी उनकी सेना नहीं बल्कि दूसरे देशों की पुलिस और सेना संभालती है।

<a href=https://youtube.com/embed/uTKl7D7SgZg?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/uTKl7D7SgZg/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

यह देश दुनिया का सबसे छोटा देश है, इसके पास किसी भी प्रकार की कोई सेना नहीं है। कुछ साल पहले यहाँ एक कुलीन गार्ड हुआ करता था। लेकिन इस संस्था को 1970 में ध्वस्त कर दिया गया। यह देश इतालवी सेना द्वारा संरक्षित है।

मॉरीशस देश में 1968 से किसी भी प्रकार की कोई सेना नहीं है। हालाँकि, 10,000 पुलिसकर्मी हैं जो आंतरिक और बाहरी सुरक्षा दोनों को संभालते हैं।

आइसलैंड यूरोप का दूसरा सबसे बड़ा द्वीप है। सुंदरता की दृष्टि से आइसलैंड एक खूबसूरत देश है। यहां 1869 से कोई सेना नहीं है। यह देश नाटो का सदस्य है और इसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी अमेरिका की है।