×

केक कटने से पहले हुआ जोरदार धमाका, फायर गन ब्लास्ट में लड़की के बाल और गर्दन झुलसी

 

सोशल मीडिया पर एक चौंकाने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें बर्थडे सेलिब्रेशन के दौरान बड़ा हादसा हो जाता है। केक कटने से ठीक पहले इस्तेमाल की गई फायर गन अचानक ब्लास्ट हो जाती है, जिससे एक लड़की घायल हो जाती है।

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि पार्टी के दौरान केक काटने की तैयारी चल रही होती है। इसी दौरान सेलिब्रेशन को खास बनाने के लिए फायर गन जलाई जाती है, लेकिन कुछ ही सेकंड में उसमें जोरदार धमाका हो जाता है।

ब्लास्ट होते ही वहां मौजूद लोग घबरा जाते हैं। हादसे में लड़की के बाल और गर्दन झुलस जाते हैं। वीडियो में आसपास मौजूद लोग तुरंत उसकी मदद के लिए दौड़ते नजर आते हैं।यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस तरह के सेलिब्रेशन उपकरणों को लेकर चिंता जाहिर कर रहे हैं। कई यूजर्स ने लिखा कि थोड़ी सी लापरवाही बड़ा हादसा बन सकती है।

कुछ लोगों ने कहा कि पार्टियों में इस्तेमाल होने वाली फायर गन और पटाखेनुमा उपकरणों का इस्तेमाल बेहद सावधानी से करना चाहिए। वहीं कई यूजर्स ने ऐसे सामान पर सख्त नियम लागू करने की मांग भी की।

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने लोगों को सुरक्षा को लेकर सतर्क रहने का संदेश दिया है। खासकर बंद जगहों और भीड़भाड़ वाले समारोहों में इस तरह के उपकरणों के इस्तेमाल को लेकर लोग अब ज्यादा चर्चा कर रहे हैं।