×

इस लड़के के दावे से हैरान रह गई थी दुनिया,जाने पूरी बात 

 

पृथ्वी के अलावा किसी अन्य ग्रह पर जीवन की संभावना तलाश रहे वैज्ञानिक उस समय आश्चर्यचकित हो गए जब कुछ वर्ष पहले एक लड़के ने दावा किया कि वह पृथ्वी को बचाने के लिए मंगल ग्रह से आया है। इस लड़के ने यह दावा ऐसे समय में किया है जब 2048 के एक समय यात्री ने भी ऐसा ही अजीब दावा किया था कि वह भविष्य की घटनाओं के बारे में जानता है। दरअसल, करीब पांच साल पहले यानी वर्ष 2017 में रूस के एक लड़के ने दावा किया था कि वह इस ग्रह का नहीं है बल्कि वह पृथ्वी को बचाने के लिए मंगल ग्रह से आया है।

इस लड़के का दावा सुनकर दुनिया भर के वैज्ञानिक हैरान रह गए। उनका कहना है कि 20 साल का लड़का इतने गहरे राज कैसे जान सकता है? रूस में रहने वाले इस लड़के का नाम बोरिस्का किपरयानोविच है। बोरिस्का ने दावा किया कि वह पहले मंगल ग्रह पर रह चुका है और उसे मिस्र के गीज़ा पिरामिडों का रहस्य पता है। इनके खुलते ही दुनिया बदल जायेगी। वैज्ञानिकों ने इस लड़के की बातों को बहुत गंभीरता से लिया। इसके साथ ही बोरिस्का ने अंतरिक्ष में ग्रहों के बारे में इतनी सटीक जानकारी दी, जिससे वैज्ञानिक भी हैरान रह गए।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बोरिस्का जब स्कूल में थे, तब भी उन्होंने दावा किया था कि मंगल ग्रह का मिस्र के पिरामिडों से संबंध है और यह बात आने वाले भविष्य में सामने आएगी। इतना ही नहीं, जब वह पैदा हुआ तो वह सामान्य बच्चों से अलग था, महज दो महीने की उम्र में उसने गर्दन पकड़ना शुरू कर दिया था और दो साल की उम्र में उसने स्कूल जाना शुरू कर दिया था। बोरिस्का ने कहा था कि, मैं मिस्र के पिरामिडों के बीच बनी विशालकाय मूर्ति (स्फिंक्स) को खोलने का रहस्य भी जानता हूं। यह उसके कान के पीछे कहीं मौजूद है और इसके खुलते ही दुनिया पूरी तरह बदल जाएगी।

बोरिस्का नेयह भी दावा किया कि लोग मंगल ग्रह पर रहते हैं। उन्होंने कहा था कि, इस ग्रह के लोग पृथ्वी के मनुष्यों से भी लंबे हैं, जिनकी ऊंचाई लगभग 7 फीट है और वे भूमिगत रहते हैं। वे कार्बन डाइऑक्साइड पर जीवित रहते हैं, वे कभी नहीं मरते क्योंकि 35 वर्ष के बाद उनकी आयु बढ़ना बंद हो जाती है। इतना ही नहीं, इस लड़के का दावा है कि मंगल ग्रह पर रहने वाले इंसानों का विज्ञान और तकनीक पृथ्वी के वैज्ञानिकों से भी ज्यादा उन्नत है और उनके पास ऐसे अंतरिक्ष यान हैं जिनसे वे पूरे ब्रह्मांड में कहीं भी यात्रा कर सकते हैं।

बोरिस्का ने बताया कि उन्होंने ब्रह्मांड की कई बार परिक्रमा भी की है और कई बार पृथ्वी के पास से भी गुजरे हैं। उनके पास ऐसे विमान हैं जो पृथ्वी पर वैज्ञानिकों की तुलना में कहीं अधिक तेज उड़ते हैं। उन्होंने कहा कि वे पृथ्वी को बचाने आए हैं क्योंकि एक बार मंगल ग्रह पर आपस में परमाणु युद्ध छिड़ गया था जिसके कारण वहां की सभ्यता नष्ट हो गई थी। अब पृथ्वी पर भी ऐसे ही हालात पैदा हो रहे हैं जो यहां से भी मानव सभ्यता को खत्म कर सकते हैं।