एक कार में पूरी गर्ल गैंग और ऊपर से जबरदस्त स्वैग! वीडियो देख लोग लेने लगे मजे
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लड़कियां कार के अंदर बैठकर एक ट्रेंडिंग गाने पर जबरदस्त एक्सप्रेशन देती नजर आ रही हैं। वीडियो में पूरी गर्ल गैंग का अंदाज और कैमरे के सामने उनका कॉन्फिडेंस लोगों का ध्यान खींच रहा है।कार के अंदर बैठी लड़कियां गाने के साथ ऐसे एक्सप्रेशन दे रही हैं, जैसे कोई बड़ा मिशन लेकर निकली हों। खास बात ये है कि एक लड़की के साथ बैठी बाकी लड़कियां भी पूरे जोश में उसका साथ देती दिखाई दे रही हैं।
🔥सावधान सावधान🔥
— Surendra Yadav (@Surendr0032083) September 30, 2026
सड़क पर इन सहेलियों की 'खतरनाक गैंग' घूम रही है! 🚗🚨😂
चढ़ल जवानी है, जोबना में पानी है... गाने पर गाड़ी के अंदर जो फुल-ऑन एक्सप्रेशंस का खेल चल रहा है, उसे देखकर लग रहा है कि ये सिर्फ रील नहीं बना रहीं, बल्कि सामने वाले को अपनी आँखों से ही उड़ा देंगी!
मैडम… pic.twitter.com/9bI6hjgT3N

वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए इसे मजाकिया अंदाज में ‘खतरनाक गर्ल गैंग’ बताया जा रहा है। कार के अंदर का पूरा माहौल मस्ती, ड्रामा और Reel बनाने के जुनून से भरा नजर आता है।
वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स भी कमेंट बॉक्स में मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोग लड़कियों के एक्सप्रेशन और स्वैग की तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ इसे लेकर मजाक करते नजर आ रहे हैं।हालांकि, वायरल वीडियो को लेकर लोगों की प्रतिक्रियाएं अलग-अलग हैं, लेकिन इतना जरूर है कि इस गर्ल गैंग की Reel ने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।