×

आखिर कैसे इस झरने में नहाते ही पानी हो जाता हैं गर्म ? आज तक कोई नहीं जान पाया इसका रहस्य

 

दुनिया में कई ऐसी रहस्यमयी जगहें हैं, जो हर किसी को हैरान कर देती हैं। भारत में भी ऐसी कई जगहें हैं. जिसका रहस्य आज तक कोई नहीं जान पाया है। इसी तरह तुर्की की पामुकले पहाड़ियों में भी एक रहस्य छिपा है। जिसके बारे में आज तक कोई पता नहीं लगा पाया है. इन पहाड़ियों पर प्राकृतिक रूप से कई स्विमिंग पूल बने हुए हैं।

सबसे खास बात तो यह है कि ये स्विमिंग पूल अपनी खूबसूरती के साथ-साथ अपने रहस्यों से भी लोगों को हैरान कर देते हैं। दरअसल, यहां झरने का पानी अपने आप गर्म हो जाता है। वैज्ञानिकों के लिए यह एक बड़ा रहस्य है, जो आज भी बना हुआ है। वैज्ञानिक आज तक यह पता नहीं लगा पाए हैं कि पहाड़ी से निकलने वाला पानी आखिर यहां गर्म कैसे होता है।

यहां हजारों सालों से गर्म पानी की झीलें और झरने एक रहस्य बने हुए हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि यहां पानी का तापमान 37 डिग्री से लेकर 100 डिग्री तक होता है। यहां आने वाले पर्यटक झरने के इसी पानी में स्नान करके वापस चले जाते हैं। ऐसा माना जाता है कि इस पानी से नहाने से कई बीमारियाँ दूर हो जाती हैं।

इन बीमारियों में कई त्वचा रोग भी शामिल हैं। इस वजह से हर साल दुनिया भर से लाखों पर्यटक यहां पहुंचते हैं और इसके गर्म पानी से स्नान करते हैं। यहां की सबसे बड़ी पहेली यह है कि झरनों से गर्म पानी के कुंड अपने आप बनते हैं। हालांकि कुछ लोग ये भी कहते हैं कि ये बने हुए हैं. ये भी एक रहस्य है.

इन झरनों के पानी को लेकर वैज्ञानिकों ने कई शोध किए हैं। हालाँकि, गर्म पानी एक रहस्य बना हुआ है। वैज्ञानिकों को शोध में यह जरूर पता चला है कि पानी में मौजूद खनिजों के बाहरी संपर्क से यह कैल्शियम कार्बोनेट बनाता है। यह हजारों वर्षों से इन झरनों के किनारे जमा होता आ रहा है। जिसके कारण झरनों ने तालाब का रूप ले लिया है।