ट्रक पलटा और शराब की बोतलों पर टूट पड़े लोग! अररिया का VIDEO सोशल मीडिया पर वायरल
बिहार के अररिया से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। रानीगंज थाना क्षेत्र के खरहट टोल टैक्स के पास शराब से लदा एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क पर पलट गया। ट्रक पलटते ही सड़क पर शराब की बोतलें बिखर गईं और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।बताया जा रहा है कि हादसे के बाद ट्रक का ड्राइवर और हेल्पर मौके से फरार हो गए। इसके बाद वहां मौजूद कुछ ग्रामीण सड़क पर बिखरी शराब की बोतलें उठाने लगे। देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए और बोतलें अपने साथ ले जाने लगे।
अररिया में शराब लदा ट्रक पलटा, ग्रामीणों ने मचाई लूट.!
— Sadan Singh Rajput (@SadanJee) October 2, 2026
महिला-बच्चे समेत ग्रामीणों ने मिलकर लूटी शराब, सड़क पर बिखरी बोतलें समेटने के लिए टूट पड़े लोग.!
अररिया के रानीगंज थाना क्षेत्र के खरहट टोल टैक्स के पास शराब लदा ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
ड्राइवर-खलासी के फरार होते ही… pic.twitter.com/Eh2AeJl8jC

घटना के वीडियो में महिलाओं और बच्चों समेत कई लोगों को सड़क के आसपास बिखरी बोतलें उठाते हुए देखा जा सकता है। कुछ ही देर में घटनास्थल पर शराब की बोतलें ले जाने की होड़ जैसी स्थिति बन गई।
पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लिया
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शराब से लदे ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि ट्रक में कितनी शराब थी और हादसे के बाद कितनी शराब गायब हुई।एसडीपीओ सुशील कुमार के मुताबिक, घटनास्थल के वीडियो फुटेज की जांच की जा रही है। वीडियो में शराब ले जाते हुए जिन लोगों की पहचान होगी, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हादसे के बाद शराब ले जाने वाले लोगों की पहचान के लिए उपलब्ध वीडियो फुटेज खंगाले जा रहे हैं।