जंगल से भागता आया टाइगर, गार्ड पर किया अटैक और घसीटते हुए लेकर भागा, पूर्व IFS ने बताई Video की बड़ी सच्चाई
हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें एक बाघ अचानक जंगल से भागता हुआ एक गेस्ट हाउस के बाहर बैठे एक गार्ड पर हमला करता हुआ दिखाई दे रहा है। इस वीडियो को सीसीटीवी फुटेज होने का दावा किया गया और इसे देखकर दर्शकों की रूह काँप गई। लेकिन क्या यह वाकई असली था?
'ब्रह्मपुरी फ़ॉरेस्ट गेस्ट हाउस' का वीडियो वायरल
Loading tweet...
इस वीडियो को X पर @Himmu86407253 नाम के एक यूज़र ने शेयर किया, जिसने लिखा, "ब्रह्मपुरी फ़ॉरेस्ट गेस्ट हाउस (चंद्रपुर ज़िला) की सीसीटीवी रिकॉर्डिंग।" कुछ ही घंटों में इस पोस्ट को 90,000 से ज़्यादा बार देखा गया और सैकड़ों लाइक मिले। लोगों ने इसे देखने के बाद आश्चर्य और डर व्यक्त किया।
आईएफएस सुशांत नंदा ने किया खुलासा
जब वीडियो वायरल हुआ, तो पूर्व वन अधिकारी आईएफएस सुशांत नंदा ने तुरंत सच्चाई उजागर कर दी। अपने एक्स अकाउंट से पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा, "यह वीडियो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) द्वारा बनाया गया है। बाघ आदमखोर नहीं होते। वे इस तरह खाने के लिए इंसानों को नहीं मारते। राजा का सम्मान करें और ऐसे फ़र्ज़ी वीडियो पर विश्वास न करें।" उनकी टिप्पणी से पूरे मामले की सच्चाई उजागर हो गई और लोगों को एहसास हुआ कि यह एआई द्वारा बनाया गया एक संपादित या नकली वीडियो था।