छोटे से Bolt ने बढ़ाई बड़ी परेशानी, पूरा इंजन खोलने की आई नौबत… देखें वायरल वीडियो
गाड़ी की सर्विस या रिपेयरिंग के दौरान छोटी सी गलती कितनी बड़ी परेशानी खड़ी कर सकती है, इसका एक मामला सामने आया है। मामला उस वक्त बिगड़ गया जब इंजन में काम करते समय एक छोटा सा Bolt गलती से इंजन के अंदर ही गिर गया।अब समस्या ये थी कि उस Bolt को बाहर निकालना जरूरी था। लेकिन इंजन के अंदर गिरे Bolt को निकालना इतना आसान नहीं था। आखिरकार उस छोटे से Bolt को निकालने के लिए मिस्त्री को पूरा इंजन खोलने तक की नौबत आ गई।
इंजन खुलने के बाद अब गाड़ी मालिक के सामने एक और परेशानी खड़ी हो गई। मिस्त्री ने इंजन खोलने और Bolt निकालने के काम के लिए Extra पैसे मांग दिए। गाड़ी मालिक का कहना है कि Bolt उसकी तरफ से नहीं गिरा था, बल्कि गाड़ी पर काम करते समय मिस्त्री से ही गलती हुई है। इसलिए वह इस काम के लिए अलग से पैसे देने को तैयार नहीं है।
एक छोटे से बोल्ट ने करवा दिया पूरे इंजन का पोस्टमार्टम!
— Sanjay Tyagi (@Sanjay_tyagi143) September 16, 2026
गाड़ी की सर्विस के बाद मिस्त्री से Mobil Oil Change कराया था।
लेकिन Oil डालते समय एक Bolt गलती से इंजन के अंदर गिर गया।
अब हालत ये हुई कि उस एक छोटे से बोल्ट को निकालने के लिए पूरा इंजन खोलना पड गया!
और अब मिस्त्री… pic.twitter.com/puRnLensC9
गाड़ी मालिक ने मिस्त्री से साफ कह दिया कि जब गलती उसकी नहीं है तो फिर Extra पैसे वह क्यों दे? वहीं सवाल ये भी है कि अगर किसी मैकेनिक से काम करते समय ऐसी गलती हो जाए और उसके कारण गाड़ी का इंजन दोबारा खोलना पड़े, तो उस अतिरिक्त खर्च की जिम्मेदारी आखिर किसकी होनी चाहिए?
ये मामला अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। कुछ लोग इसे मिस्त्री की जिम्मेदारी बता रहे हैं, तो कुछ का कहना है कि इंजन खोलने में लगा अतिरिक्त समय और मेहनत भी देखी जानी चाहिए।लेकिन असली सवाल यही है—अगर आपकी गाड़ी के इंजन में काम करते समय मिस्त्री से एक Bolt गिर जाए और उसे निकालने के लिए पूरा इंजन खोलना पड़े, तो क्या आप Extra पैसे देंगे या मिस्त्री से ही इसकी जिम्मेदारी लेने को कहेंगे?