×

पाइप निकला और सीधे सिर पर लगा! CNG Pump का ये VIDEO देखकर रह जाएंगे हैरान

CNG स्टेशन पर एक छोटी सी लापरवाही कितनी भारी पड़ सकती है, इसका खौफनाक वीडियो जमशेदपुर से सामने आया है। गोलमुरी स्थित पेट्रोल पंप पर CNG भराते समय अचानक वाहन से पाइप निकल गया। पाइप के साथ लगा CNG का नोजल तेजी से उछला और पास में खड़े एक शख्स के सिर से जा टकराया।

अगली बार CNG भारते वक्त सावधान...
जमशेदपुर के गोलमुरी पेट्रोल पंप पर CNG भरवाते समय अचानक पाइप गाड़ी से निकल गया और उसका नोजल पास खड़े एक व्यक्ति के सिर पर जा लगा। #ManiBhaiEndsCasteism#Laptop4Students_MP#PushpendraRakshabandhan pic.twitter.com/iZQwhZGWxF

— दीवान सिंह कठायत (@diwanjournalist) September 1, 2026

वीडियो में देखा जा सकता है कि CNG भरने की प्रक्रिया सामान्य तरीके से चल रही थी। तभी अचानक वाहन से पाइप अलग हो गया और नोजल तेजी से पीछे की तरफ उछल गया। पास खड़ा व्यक्ति इस अचानक हुए घटनाक्रम को समझ भी नहीं पाया और नोजल उसके सिर पर जा लगा।

हादसा इतना अचानक हुआ कि आसपास मौजूद लोगों को भी कुछ पल के लिए समझ नहीं आया कि आखिर हुआ क्या है। घटना के बाद वहां मौजूद लोगों ने घायल शख्स की मदद की।

CNG स्टेशन पर रहें बेहद सावधान

यह घटना एक बार फिर CNG भरवाते समय सुरक्षा नियमों का ध्यान रखने की जरूरत बताती है। CNG स्टेशन पर वाहन में गैस भरवाते समय लोगों को अनावश्यक रूप से वाहन के बेहद करीब खड़े होने से बचना चाहिए और पंप कर्मचारियों के निर्देशों का पालन करना चाहिए।जमशेदपुर के गोलमुरी पेट्रोल पंप का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रहा है। वीडियो देखकर लोग CNG भरवाते समय अतिरिक्त सावधानी बरतने की अपील कर रहे हैं।