×

बंदर को भगाने में बंदे को लगा 11000V का झटका, फिर हुआ ऐसा चमत्कार, जिसकी किसी को नहीं थी उम्मीद

 

आपने अक्सर कहावत सुनी होगी, "जा के राखो साइयां मार सके ना।" इसका मतलब है कि कोई कितनी भी कोशिश कर ले, उसे मारा नहीं जा सकता। आपने इसके कई उदाहरण देखे और सुने होंगे। लोगों का मरना तो तय है, लेकिन आखिर में चमत्कार होता है और इंसान बच जाता है। ऐसा ही एक वीडियो हाल ही में सामने आया है, जिसने सबको हैरान कर दिया है। आदमी 11,000 वोल्ट में फंसा हुआ था, लेकिन आखिर में चमत्कार हुआ, जिससे उसकी जान बच गई।

वीडियो में एक बंदर छत पर आता है और उसे परेशान करता हुआ दिखता है। फिर आदमी उसे डराने के लिए डंडा लेकर छत पर पहुंचता है। फिर बंदर खुद को बचाने के लिए हाई-टेंशन तार पर कूद जाता है। फिर लड़का लोहे की रॉड लेकर उसके पीछे चलता है। अगले ही पल एक डरावना मंजर सामने आता है। हालांकि, आखिरकार आदमी की जान बच जाती है।

वीडियो में आप देख सकते हैं कि जैसे ही बंदर हाई-टेंशन तार की तरफ कूदता है, आदमी तुरंत डंडा लेकर उसके पीछे भागता है। वह डंडा लेकर रेलिंग के पास जाता है और बंदर को डराने के लिए हाई-टेंशन तार पर मारता है। आदमी को इतना ज़ोर का झटका लगता है कि वह नीचे गिर जाता है। जब उसे होश आता है, तो वह तड़पने लगता है और अपने परिवार को बुलाता है। उसके परिवार की कुछ औरतें आकर उसे उठा लेती हैं। अगर आप वीडियो को ध्यान से देखेंगे, तो आपको एहसास होगा कि यह सीन किसी चमत्कार से कम नहीं है।

Loading tweet...


इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @AgrawalGanesh21 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक इसे हज़ारों लोग देख चुके हैं और कमेंट कर रहे हैं। एक यूज़र ने लिखा कि यह सीन सच में किसी को भी हैरान कर सकता है। दूसरे ने वीडियो पर कमेंट करते हुए कहा, "अब तक, मैंने सिर्फ़ चमत्कारों के बारे में सुना था, और अब मैंने देख लिया है।" एक और ने वीडियो पर कमेंट करते हुए कहा कि इस आदमी की मौत लगभग पक्की थी।