शेरनी ने एकदम स्टाइल में किया हिरण का शिकार, VIDEO देख दंग रह जाएंगे आप
शेरों को दुनिया के सबसे खतरनाक जानवरों में से एक माना जाता है। वे अपने शिकार को देखते ही उस पर झपट पड़ते हैं और जब तक उसे मार नहीं डालते, चैन से नहीं बैठते। अगर कोई जानवर शेर के पंजों में फंस जाए, तो उसका बचना मुश्किल हो जाता है। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप हैरान रह जाएंगे। इस वीडियो में जंगल की सबसे खतरनाक शिकारी शेरनी एक हिरण का शिकार करती दिख रही है, और वह भी बहुत स्टाइलिश तरीके से। जंगल में शिकार के सीन आमतौर पर डरावने होते हैं, लेकिन इस वीडियो में शेरनी का स्टाइल कुछ अलग है, बिल्कुल फिल्मी।
वीडियो में आप हिरणों के एक झुंड को भागते हुए देख सकते हैं, जबकि एक शेरनी उनका पीछा कर रही है। आखिर में शेरनी अपने एक शिकार को पकड़ लेती है। हिरण की तरफ दौड़ते हुए, वह कुछ ही सेकंड में उस पर झपट पड़ती है। हिरण के पास अब बचने का कोई मौका नहीं होता, शेरनी उसे दबोच लेती है और अपने पंजों में जकड़ लेती है। लेकिन इस वीडियो में सबसे कमाल की बात शेरनी के शिकार का स्टाइल और परफेक्शन है। वह अपने शिकार को हवा में इस तरह गोल-गोल घुमाती है कि आप हैरान रह जाएंगे। शिकार करने का ऐसा स्टाइल आपने शायद ही कभी देखा होगा।
शेरनी ने हिरण का शिकार किया
— Wildlife Uncensored (@TheeDarkCircle) October 14, 2025
इस वाइल्डलाइफ वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर @TheeDarkCircle नाम के यूजर ने शेयर किया है। इस 12 सेकंड के वीडियो को 75,000 से ज़्यादा बार देखा जा चुका है, साथ ही सैकड़ों लोगों ने इसे लाइक और तरह-तरह के रिएक्शन दिए हैं।
वीडियो देखने के बाद किसी ने कहा, "इतना खूबसूरत अटैक किसी ने नहीं देखा होगा," तो दूसरे ने कहा, "यह जंगल की असली रानी है।" वहीं, एक यूजर ने लिखा, 'शेरनी ने बिल्कुल फिल्मी स्टाइल में शिकार किया', जबकि कुछ यूजर कह रहे हैं कि यह नेचर का असली रूप है, जहां ताकत, स्ट्रेटेजी और स्पीड सब कुछ है।