पति रोकता रहा, लेकिन नहीं मानी महिला की बात, गले में लटके लॉकेट से हुआ दर्दनाक हादसा
एक महिला के लिए मजाक-मस्ती के दौरान किया गया एक स्टंट उस समय बेहद खतरनाक साबित हो गया, जब गले में पहना लॉकेट कसने से उसकी हालत बिगड़ गई। बताया जा रहा है कि महिला कथित तौर पर ‘नागिन’ डांस कर रही थी और इसी दौरान लॉकेट उसके गले में काफी कस गया।
परिजनों के मुताबिक, पति ने महिला को ऐसा करने से रोकने की काफी कोशिश की। उसने बच्चों का हवाला देते हुए उसे समझाया भी, लेकिन महिला नहीं मानी। कुछ ही देर में गले पर दबाव बढ़ने से उसकी सांस लेने में परेशानी होने लगी और स्थिति गंभीर हो गई।
बताया गया कि महिला के गले की नसें उभर आईं और कुछ ही समय में उसने सांस लेना बंद कर दिया। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया।
पति बार-बार मन करता रहा बच्चों के खातिर हाथ जोड़ता था लेकिन महिला नहीं मानी।
— ʀᴜᴅʜʀᴀ ʏᴀᴅᴀᴠ🇮🇳 (@Rudhrayadav001) September 2, 2026
इस महिला को नागिन बनने का शौक बहुत भारी पड़ गया महिला ने गले में पहने लॉकेट को इतना टाइट कर लिया कि
गले की सारी नसें दिखने लगीं और लाल हो गईं देखते-देखते महिला सांस लेना बंद कर देती है। pic.twitter.com/iWG1s4yOwy
यह हादसा इस बात की गंभीर चेतावनी है कि मनोरंजन या मजाक के दौरान भी गले और सांस से जुड़े किसी भी तरह के खतरनाक स्टंट को हल्के में नहीं लेना चाहिए। थोड़ी सी लापरवाही भी जानलेवा साबित हो सकती है।