जिस चेहरे का लोग उड़ाते थे मजाक, उसी बेटे ने मां को घुमाया दुबई! वीडियो देख भावुक हुए लोग
कहते हैं कि एक बच्चे की सफलता से माता-पिता जितने खुश होते हैं, शायद ही कोई और हो। लेकिन जब वही बच्चा अपनी सफलता का सबसे खूबसूरत पल अपने माता-पिता के साथ बांटता है, तो उस खुशी की बात ही अलग होती है।मोटी मेघवाल, जिन्हें सोशल मीडिया पर ‘Alien Star’ के नाम से भी जाना जाता है, की ऐसी ही कहानी इन दिनों लोगों का दिल छू रही है। एक समय ऐसा भी था जब उनकी अलग शारीरिक बनावट को लेकर लोग उन्हें ताने और मजाक का सामना करवाते थे। लेकिन मोटी ने लोगों की बातों को अपनी कमजोरी नहीं बनने दिया और धीरे-धीरे अपनी एक अलग पहचान बनाने में कामयाब हुए।
जब कोई बेटा कामयाब होता है, तो अपनी खुशी से ज्यादा खुशी उसे तब मिलती है जब वह वही खुशी अपने मां-बाप के चेहरे पर देखता है।
— मिच्च मसाला (@micchamasala) October 3, 2026
मोती मेघवाल ने भी अपनी कामयाबी की खुशी सबसे पहले अपनी मां के साथ बांटी।
कभी अपने अलग चेहरे की वजह से लोगों की बातें सुनने वाला मोती आज Alien Star के नाम से… pic.twitter.com/rJePCHa7Fz

आज जब मोटी सफलता के बाद दुबई पहुंचे, तो उन्होंने इस सफर में अपनी मां को भी शामिल किया। मां के साथ दुबई की खूबसूरत जगहों पर घूमते हुए उनकी तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं, जिनमें दोनों साथ में बेहद खुश नजर आ रहे हैं।
सबसे भावुक पल तब दिखाई दिया जब मोटी अपनी मां के साथ बिताए इन पलों को लेकर भावुक नजर आए। जिस बेटे को कभी उसके चेहरे और अलग लुक को लेकर लोगों की बातें सुननी पड़ी थीं, वही बेटा आज अपनी मां को दुबई घुमा रहा है और उसके चेहरे पर खुशी देखने का मौका पा रहा है।
मोटी की कहानी सिर्फ सफलता की कहानी नहीं, बल्कि लोगों के तानों से ऊपर उठकर अपनी पहचान बनाने और उस सफलता को मां के साथ साझा करने की कहानी भी है।एक मां के लिए इससे बड़ी खुशी शायद क्या होगी कि उसका बेटा अपने पैरों पर खड़ा हो, सफल हो और अपनी मेहनत से उसे दुनिया की खूबसूरत जगहों की सैर कराए।