ड्राइवर ने रास्ते में रोकी कैब, लगाया चाइल्ड लॉक, मांगने लगा ज्यादा पैसे, महिला ने बताया अपना डरावना अनुभव
हमें कहीं भी जाना होता है तो ऑनलाइन ऐप्स से महज कुछ सेकेंड में कैब बुक हो जाती है। कैब उपलब्ध कराने वाले ऐप्स अपनी सर्विस के चलते ही लोगों के बीच पॉपुलर है। लेकिन कई बार इनके साथ ग्राहकों के डरावने और खराब अनुभव भी सामने आते रहते हैं। कई बार ग्राहक शिकायत करते हैं कि कैब ड्राइवर ऐप पर दिख रहे अमाउंट से ज्यादा पैसे मांग लेते हैं। अब एक महिला ने ऐसा ही डरावना अनुभव शेयर किया है। महिला ने बताया कि एक रैपिडो कैब ड्राइवर ने डेस्टीनेशन से पहले ही कार रोक ली। इसके बाद उसने कार में चाइल्ड लॉक लगा दिया ताकि महिला गाड़ी से बाहर नहीं निकल सके।
कैब ड्राइवर ने डेस्टीनेशन से पहले ही रोकी कार:
एक रेडिट पोस्ट में महिला ने बताया रैपिडो ड्राइवर, पहले तो उससे ज्यादा पैसे मांगता है, फिर जब वह ऐप पर दिख रहे फेयर से एक रुपये भी ज्यादा देने से मना कर देती है। रेडिट यूजर ने रैपिडो ड्राइवर के साथ अपने डरावने अनुभव के बारे में बताते हुए लिखा कि पहले तो उसने मुझे मेरे असली ड्रॉप पॉइंट से लगभग 500 मीटर पहले ही उतार दिया, और कहा कि वहां ‘बहुत ज्यादा ट्रैफिक’ है। उस समय तो मैंने इस बारे में ज्यादा नहीं सोचा, लेकिन बाद में मुझे एहसास हुआ कि ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि मेरे असली ड्रॉप पॉइंट पर पुलिस मौजूद थी।
लगाया चाइल्ड लॉक, मांगे ज्यादा पैसे:
यूजर ने आगे लिखा कि फिर उसने मुझसे 350 रुपये मांगे और कहा कि उसकी ऐप में यही किराया दिख रहा है। लेकिन मेरे ऐप पर फेयर 289 रुपये दिखा रहा था। जब मैंने ज्यादा पैसे देने से मना दिया, तो उसने दरवाजे पर चाइल्ड लॉक लगा दिया ताकि मैं बाहर न निकल सकूं।
महिला ने दिखाई बहादुरी:
महिला ने बताया कि मैंने अपने फोन पर 100 नंबर डायल किया और अपने बैग से पेपर स्प्रे की बोतल निकाली और फिर उसने दरवाजा खोल दिया। अब पीछे मुड़कर देखने पर, साफ है कि उसने पुलिस से बचने और ज्यादा पैसे ऐंठने के लिए जानबूझकर जल्दी गाड़ी रोकी थी। सच कहूं तो, राइड सर्विस इस्तेमाल करते हुए यह मेरे सबसे डरावने अनुभवों में से एक था। आगे उन्होंने लिखा कि रैपिडो और दूसरे प्लेटफॉर्म को अपने ड्राइवरों की बेहतर जांच-पड़ताल करने की जरूरत है। मैं इसे सिर्फ इसलिए पोस्ट कर रही हूं। ताकि लोग जागरूक रहें और राइड ऐप्स इस्तेमाल करते समय हमेशा सतर्क रहें। कृपया किराए की दोबारा जांच करें, सुनसान जगहों पर बहस करने से बचें। बाहर सेफ रहें। इसे r/indiasocial के रेडिट पेज पर @Chuckythedolll नाम के यूजर ने पोस्ट किया है।