☰
×

बच्चे ने कहा- फोटो डालूंगा तो वायरल हो जाओगी… फिर सच में वायरल हो गया VIDEO

क्या अब वायरल होना इतना आसान हो गया है? मुंबई के मशहूर मरीन ड्राइव से सामने आया एक वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रहा है।वीडियो में एक बच्चा एक महिला के पास पहुंचता है और बेहद मासूमियत से उनसे फोटो खींचने की इजाजत मांगता है। बच्चा महिला से कहता है कि अगर वह उनकी फोटो खींचकर इंस्टाग्राम पर पोस्ट करेगा, तो वह वायरल हो जाएंगी।

वायरल होना आसान हो गया है क्या

मुंबई के मरीन ड्राइव पर एक बच्चे ने महिला से फोटो खींचने की अनुमति मांगी।

बच्चे ने कहा कि वह फोटो इंस्टाग्राम पर डालेगा और वायरल हो जाएगी। महिला ने बच्चे को फोटो खींचने की अनुमति दे दी और बाद में यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। pic.twitter.com/KFGxcXIswG

— Chairman🍁 (@chairman_0hzm3_) October 8, 2026

महिला भी बच्चे की बात सुनकर फोटो खिंचवाने के लिए तैयार हो जाती हैं। बच्चा उनकी तस्वीर क्लिक करता है और इसके बाद इस पूरे पल का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया जाता है।खास बात ये है कि जिस बच्चे ने महिला से कहा था कि उनकी फोटो इंस्टाग्राम पर वायरल हो जाएगी, कुछ समय बाद वही पूरा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा।

वीडियो सामने आने के बाद लोग इस मासूम अंदाज और बच्चे की सोशल मीडिया वाली समझ पर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। किसी को बच्चे की मासूमियत पसंद आ रही है, तो कोई कह रहा है कि आज के बच्चों को भी पता है कि सोशल मीडिया पर क्या चीज वायरल हो सकती है।