×

नौकरी के लिए घर से निकली बेटी को देखकर पिता की आंखों में आए आंसू, भावुक हुआ वीडियो
 

 


सोशल मीडिया पर एक भावुक वीडियो और उसके साथ किया गया दावा चर्चा में है। पोस्ट में एक युवती के बारे में बताया गया है कि वह नौकरी के लिए घर से दिल्ली गई थी। दावा है कि वहां वह डांस कर अपनी कमाई घर भेजती थी।

पोस्ट के मुताबिक, जब उसके पिता को बेटी के इस काम के बारे में पता चला तो वह उससे मिलने दिल्ली पहुंचे। बेटी को इस तरह काम करते देखकर पिता भावुक हो गए और रोते हुए उससे घर वापस लौटने की अपील की।

यह मेरे गाँव के बगल की सलोनी शर्मा है जो घर बोल कर गयी थी की मै जॉब करने जा रही हु!

दिल्ली जाकर लड़को के सामने डांस करती है और जो पैसा मिलता है उस पैसों को घर भेजती है!

इनके पिता केशव शर्मा को पता लगा तो वह अपने बेटी के रूम पर चले गए!

जब अपने बेटी को ऐसा करते देखे तो वह… pic.twitter.com/FjRimPlN0T

— Nilesh Singh (@Drx_Nilesh7) September 1, 2026


वीडियो में पिता कथित तौर पर कहते नजर आते हैं कि उन्हें बेटी के पैसे की जरूरत नहीं है और वह वापस घर आ जाए। पिता-बेटी के इस भावुक पल को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स भी अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

हालांकि, वायरल पोस्ट में किए गए दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। इसलिए वीडियो को साझा करते समय इसके साथ दी गई कहानी को सत्यापित करना जरूरी है।