तान्या मित्तल ने कैमरे के सामने खोल दी अपनी जिंदगी की परतें, पॉडकास्ट का वीडियो वायरल!
बिग बॉस के पिछले सीजन में नजर आईं तान्या मित्तल एक बार फिर सुर्खियों में हैं। शो के दौरान उन्होंने अपनी लाइफस्टाइल, परिवार की संपत्ति और सुरक्षा को लेकर कई बातें बताई थीं। उनके इन दावों को लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हुई थी। कुछ दर्शकों ने उनकी बातों पर सवाल उठाए, तो कुछ वीडियो शेयर कर उनके दावों को गलत साबित करने की कोशिश करते नजर आए।
तान्या मित्तल ने इस पॉडकास्ट में दूध का दूध और पानी का पानी कर दिया, सबकी बोलती बंद कर दिया।
— Er. Kripa Shankar (@ErKripaShankary) November 28, 2026
तान्या मित्तल लास्ट Big Boss के सीजन में खूब ट्रोल हुई थी प्रोटेक्ट को लेकर और उनकी कही हुई बातों को झूठ साबित करने के लिए तरह तरह के वीडियो सामने आए थे।तान्या मित्तल में पॉडकास्ट में… pic.twitter.com/jWr9j4nMEg

इसके बाद तान्या को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। अब एक पॉडकास्ट में उन्होंने अपनी जिंदगी और बिग बॉस के घर में कही गई बातों को लेकर खुलकर बातचीत की है।
तान्या ने इस बातचीत में अपने अनुभवों और उन सवालों पर अपना पक्ष रखा, जिनकी वजह से उन्हें लगातार आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। उनका कहना था कि सोशल मीडिया पर दिखाई देने वाली हर बात पूरी कहानी नहीं होती और कई बार लोगों की राय अधूरी जानकारी के आधार पर बन जाती है।
पॉडकास्ट सामने आने के बाद तान्या मित्तल एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं। उनके समर्थक इसे ट्रोलर्स को जवाब बता रहे हैं, जबकि कुछ लोग अब भी उनके पुराने दावों पर सवाल उठा रहे हैं।