×

AIIMS के होनहार डॉक्टर की अचानक मौत, वाराणसी के हॉस्टल में मिला शव!

वाराणसी से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है, जहां AIIMS से पढ़े यूरोलॉजिस्ट डॉ. शुभांकर गौतम की डॉक्टरों के हॉस्टल स्थित कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद मेडिकल कॉलेज परिसर में हड़कंप मच गया और साथी डॉक्टर भी सदमे में हैं।

पटना के रहने वाले यूरोलॉजिस्ट डॉ. शुभांकर गौतम, एम्स से डिग्री ली थी, बनारस के बड़े अस्पताल हेरिटेज इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस में पोस्टेड थे।

रात में अपने कमरे में इस हालत में मिले, बैठे हुए मानो कुछ सोंच रहे हों, कमर झुकाए, सिर नीचे किए हुए, लगा ही नहीं कि वह नहीं रहे, लेकिन… pic.twitter.com/7HRJ8nWdTe

— Pradeep Kumar (@Pradeep39192398) September 14, 2026

बताया जा रहा है कि डॉ. शुभांकर गौतम पटना के रहने वाले थे और उन्होंने AIIMS से MS के बाद MCh की पढ़ाई की थी। इसके बाद वह वाराणसी के प्रतिष्ठित Heritage Institute of Medical Sciences में तैनात थे।

घटना वाले शनिवार की सुबह उन्होंने अस्पताल की OPD में मरीजों को देखा था। OPD के बाद वह वापस कैंपस स्थित अपने कमरे में चले गए। रात करीब 10 बजे जब वह डॉक्टरों के हॉस्टल मेस में खाना खाने नहीं पहुंचे, तो उनके साथी डॉक्टरों को चिंता हुई।साथियों ने उन्हें फोन किया, लेकिन जब फोन का कोई जवाब नहीं मिला तो कुछ डॉक्टर सुरक्षा गार्ड के साथ उनके कमरे तक पहुंचे। काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बावजूद अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई।

इसके बाद दरवाजा तोड़कर कमरे के अंदर प्रवेश किया गया, जहां कमरा नंबर 802 में डॉ. शुभांकर मृत अवस्था में मिले।घटना की जानकारी मिलते ही पूरे मेडिकल परिसर में शोक का माहौल बन गया। डॉ. शुभांकर की शादी करीब पांच साल पहले हुई थी। बताया गया है कि वह वाराणसी में अकेले रहते थे, जबकि उनकी पत्नी पटना के कंकरबाग इलाके में रहती थीं।फिलहाल डॉक्टर की मौत की सटीक वजह को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। मामले की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।