×

ये है दुनिया का सबसे अजीबोगरीब शिव मंदिर, जहां दूध चढ़ाते ही उसका रंग हो जाता है नीला, आज तक कोई नहीं जान पाया रहस्य

 

आपने दुनिया में कई ऐसी अजीबोगरीब चीजें देखी होंगी, जिन्हें देखने के बाद शायद आपको अपनी आंखों पर यकीन नहीं हुआ होगा। क्या आपने कभी दूध को नीला होते देखा है? यद्यपि दूध का रंग सफेद होता है, लेकिन भारत में एक ऐसा मंदिर है जहां दूध चढ़ाने पर उसका रंग नीला हो जाता है। हालाँकि, ऐसा विशेष परिस्थिति में होता है।

<a href=https://youtube.com/embed/jIjhhrAJneA?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/jIjhhrAJneA/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

यह मंदिर केरल में स्थित है। यह मंदिर केतु को समर्पित है। केरल के कीजापेरम्पलम गांव में स्थित इस मंदिर की खास बात यह है कि इसमें जब दूध चढ़ाया जाता है तो उसका रंग नीला हो जाता है। इस मंदिर को नागनाथस्वामी मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। इसके अलावा इस मंदिर को केतु स्थलम भी कहा जाता है।

यह मंदिर केरल में कावेरी नदी के तट पर स्थित है। इस मंदिर में कई रहस्य हैं। इन रहस्यों के कारण इस मंदिर की लोगों में काफी मान्यता है। यद्यपि यह मंदिर केतु को समर्पित है, लेकिन नागनाथस्वामी मंदिर के मुख्य देवता भगवान शंकर हैं। इसीलिए इस मंदिर को नागनाथस्वामी मंदिर के नाम से जाना जाता है।

आपको बता दें कि इस मंदिर में राहु को दूध चढ़ाने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। सबसे आश्चर्य की बात तो यह है कि जब इस मंदिर में कुछ विशेष लोगों द्वारा दूध चढ़ाया जाता है तो दूध का रंग सफेद से नीला हो जाता है। यहां मान्यता है कि यदि केतु ग्रह के दोष से पीड़ित लोगों को दूध पिलाया जाए तो दूध का रंग नीला हो जाता है।