☰
×

शादी के बाद सोनाक्षी का बदला अंदाज? 17 साल पुराना Keypad Phone बना चर्चा का विषय, वीडियो वायरल 

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा अपनी सादगी को लेकर चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि सोनाक्षी आज भी करीब 17 साल पुराने कीपैड फोन का इस्तेमाल करती हैं।आज के दौर में जहां हर कोई लेटेस्ट स्मार्टफोन और नए-नए गैजेट्स के पीछे भागता है, वहीं सोनाक्षी का पुराना फोन इस्तेमाल करना लोगों का ध्यान खींच रहा है। फैंस इसे उनकी सादगी और दिखावे से दूर रहने की पसंद से जोड़ रहे हैं।

Actress Sonakshi Sinha has reportedly been using the same keypad phone for nearly 17 years, a detail that has surprised many fans.

After her marriage to Zaheer Iqbal, many expected Sonakshi’s personal and professional life to become even more successful and glamorous.

However,… pic.twitter.com/6cR8oiF3RW

— Aradhya (@ItsAradhya__) October 2, 2026

सोनाक्षी सिन्हा ने 2024 में जहीर इकबाल से शादी की थी। शादी के बाद उनके करियर को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चाएं भी होती रही हैं। कुछ ऑनलाइन चर्चाओं में दावा किया गया कि शादी के बाद उन्हें पहले की तुलना में कम फिल्मों में देखा गया है।

हालांकि, किसी कलाकार को मिलने वाले फिल्म ऑफर्स या करियर की रफ्तार को सिर्फ शादी से जोड़ना सही नहीं होगा। सोनाक्षी लगातार अपने काम और निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं।फिलहाल 17 साल पुराने फोन वाली बात ने फैंस की उत्सुकता जरूर बढ़ा दी है। सवाल यही है—क्या सोनाक्षी वाकई लेटेस्ट टेक्नोलॉजी की बजाय अपनी पुरानी पसंद को बरकरार रखे हुए हैं, या फिर इस फोन की कहानी के पीछे कोई और वजह है?