कहीं कब्रिस्तान तो पडोसियों के दरवाजे पर तोड़ते हैं बर्तन, इन देशों में कुछ ऐसे अनोखे तरीके से मनाया जाता है न्यू ईयर

कई देशों में नववर्ष अलग-अलग तरीकों से मनाया जाता है। आइये जानते हैं अलग-अलग देशों में नए साल का जश्न मनाने के तरीकों के बारे में।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">
एक ऐसा देश भी है जहां लोग नए साल के दिन कब्रिस्तान जाते हैं। चिली में लोग नये साल पर कब्रिस्तान में सोने जाते हैं। यहां के लोगों का मानना ​​है कि ऐसा करने से उनके पूर्वजों की आत्मा को शांति मिलती है। इसी कारण वे ऐसा करते हैं।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">
स्विटजरलैंड में भी नववर्ष का जश्न अलग तरीके से मनाया जाता है। यहां नए साल पर लोग एक-दूसरे के साथ आइसक्रीम बांटते हैं। वे ऐसा इसलिए करते हैं ताकि उन्हें सौभाग्य और समृद्धि मिले। दक्षिण अमेरिका में लोग नये साल पर रंग-बिरंगे अंडरवियर पहनते हैं। वहां के लोग इसे अच्छा मानते हैं।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">
डेनमार्क में लोग नए साल पर अपने दोस्तों और पड़ोसियों के दरवाजे पर बर्तन तोड़ते हैं। यहां मान्यता है कि नए साल की सुबह घर के दरवाजे पर जितने ज्यादा टूटे-फूटे बर्तन होंगे, उस साल आपकी किस्मत उतनी ही अच्छी होगी।
रोमानिया में भी लोग नये साल का स्वागत अलग तरीके से करते हैं। यहां लोग नए साल पर भालू जैसे कपड़े पहनकर नाचते हैं। उनका मानना ​​है कि ऐसा करने से उन्हें नए साल में बुरी आत्माओं से मुक्ति मिलती है।