×

पिरामिड के कुछ ऐसे रहस्य जो है बेहद ही अनोखे…

 

जयपुर, हमारी दुनिया बहुत से रहस्यो से भरी हुई है जिनको सुलझा पाना आज तक सभव नही हो पाया है कुछ रहस्य तो अपने आप में इतने प्रसिद्व है जिनके कारण वो आज भी जाने जाते है और वे अपनी ही अलग पहचान रखते है। परन्तु आज हम ऐसे रहस्यो के बारें में बताने जा रहे है जो कि मिस्त्र के पिरामिड से जुडे है तो आइऐ जानते है अनोखे मिस्त्र के पिरामिड के बारें में। बता दे कि गिजा का महान पिरामिड 2560 ईसा पूर्व में बनवाया गया था इस पिरामिड को  कूफू पिरामिड के नाम से भी जाना जाता है ​कहा जाता है कि इस पिरामिड को मिस्र के राजा कूफू के शव के संरक्षण के लिए बनाया गया था। ​गिजा के पिरामिड कि ऊंचाई करीब 450 फीट है इस पिरामिड का निचे का भाग जो कि 13  एकड में फेला हुआ है इस पिरामिड को बनाने में किये गये पत्थर जिनका वजन करीबन 2 टन से लेकर 30 टन तक है परन्तु इनमें से कुछ पत्थर ऐसे भी है जिनका वजन 45 हजार किलो तक है सबसे हैरानी कि बात तो ये है कि आज के समय में क्रेन से अधिकतम 20 हजार तक का ही वजन उठाया जा सकता है परन्तु उस समय 45 हजार किलो तक का वजन केसे उठाया जा सकता था। इस पिरामिड से जुडे कई रहस्य है जिनमें से इस पिरामिड में कितने तहखाने है इसका आज तक कोई भी पता नही लगा पाया है सबसे हैरानी कि बात ये है कि इस पिरामिड के बारें मेंं कहा गया है कि इस पिरामिड को चांद से भी देखा जा सकता है।