श्री कृष्ण रोजाना रात को आते हैं इस मंदिर में, सुबह मिलते हैं सबूत, होते हैं ऐसे चमत्कार
हमारा देश मंदिरों का देश है। यहां लाखों की संख्या में मंदिर है। इनमें से कई मंदिर बहुत रहस्यमयी भी हैं। इन मंदिरों में भक्तों को ऐसे-ऐसे चमत्कार देखने को मिलते हैं, जिनसे ईश्वर के होने का आभास होता है। इन रहस्यमयी मंदिरों और इनमें होने वाले चमत्कारों को देखने के लिए देश विदेश से भी पर्यटक आते हैं। ऐसा ही एक रहस्यमयी मंदिर भगवान श्री कृष्ण की नगरी वृन्दावन में भी है। इस मंदिर का नाम रंगमहल मंदिर है। ऐसा कहा जाता है कि भगवान श्री कृष्ण रोज रात को इस मंदिर में आते हैं। इस मंदिर को रंगमहल के नाम से जाना जाता है। कहा जाता है कि यहां भगवान के आने के सबूत भी मिलते हैं। लोगों का मानना है कि यहां रोज रात में श्री कृष्ण और राधा रानी रास रचाने आते हैं।
खुद खुलता और बंद होता है दरवाजा:
इस मंदिर को लेकर एक और चमतकार बताया जाता है। मंदिर के पुजारी का कहना है कि रंगमहल मंदिर का दरवाजा हर सुबह खुद से खुल जाता है और रात में खुद ही बंद भी हो जाता है। मान्यता है कि यहां रोज रात को भगवान श्री कृष्ण आते हैं और उनके लिए मंदिर में मक्खन भी रखा जाता है।
सुबह मिलते हैं भगवान के आने के सबूत:
शाम होने के बाद किसी को भी इस मंदिर में जाने की अनुमति नहीं होती है। यहां मंदिर में भगवान के लिए रोजाना बिस्तर भी लगाया जाता है। सुबह जब मंदिर खुलता है तो यहां भगवान के आने के सबूत भी मिलते हैं। पुजारियों का कहना है कि भगवान के लिए जो बिस्तर लगाया जाता है, रात को भगवान श्री कृष्ण उस पर आराम करते हैं। सुबह उस बिस्तर पर सिलवटें मिलती हैं। इनको देखने से प्रतीत होता है कि यहां भगवान रात में आराम करते हैं।
निधि वन:
इस मंदिर के पास एक निधि वन भी है। इसे बहुत ही रहस्यमयी जगह मानी जाती है। लोगों का कहना है कि इस वन में रात को भगवान श्रीकृष्ण और श्री राधा रास रचाने आते हैं। यहां एक कथा प्रचलित है कि जहां पर भगवान कृष्ण रास रचाते हैं वहां पर दो लोगों ने उन्हें छिपकर देखने की कोशिश की थी और अगली सुबह ही दोनों पागल हो गए थे। मान्यता ये भी है कि जो भी इंसान यहां पर सच्चे दिल से मन्नत मांगता है, उसकी वो मन्नत जरूर पूरी होती है।