×

Shehnaaz Gill Flight Viral Video: फ्लाइट में अचानक हुई तेज हलचल, डर से सहमीं शहनाज गिल, हाथ जोड़कर किया 'वाहेगुरु' का जाप
 
एक्ट्रेस शहनाज गिल से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में शहनाज गिल फ्लाइट के अंदर काफी डरी हुई नजर आ रही हैं. बताया जा रहा है कि मुंबई की यात्रा के दौरान विमान को खराब मौसम की वजह से तेज टर्बुलेंस का सामना करना पड़ा. इस दौरान विमान में बैठे यात्रियों के बीच कुछ समय के लिए अफरा-तफरी जैसा माहौल बन गया.

वीडियो में देखा जा सकता है कि विमान के तेज झटकों के बीच शहनाज गिल काफी घबराई हुई हैं. डर के कारण उन्होंने अपनी आंखें बंद कर लीं और दोनों हाथ जोड़कर प्रार्थना करती नजर आईं. वह 'वाहेगुरु, वाहेगुरु' का जाप करती हुई दिखाई दे रही हैं. इसके साथ ही वह 'गणपति बप्पा' का भी नाम लेती नजर आती हैं.

भाई शहबाज ने कैमरे में रिकॉर्ड किया पूरा पल

अभिनेत्री शहनाज गिल हाल ही में एक बड़े हवाई हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बचीं, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है ।

शहनाज गिल अपने भाई शहबाज बदेशा के साथ मुंबई के लिए एक विमान से यात्रा कर रही थीं,

सफर के दौरान जब विमान हवा में काफी ऊंचाई पर था, तभी अचानक मौसम खराब होने के कारण… pic.twitter.com/Lk9onzE4Mw

— Vishal M. Yadav (@VishalMYadav_) September 16, 2026

बताया जा रहा है कि शहनाज गिल अपने भाई शहबाज बडेशा के साथ मुंबई जा रही थीं. इसी दौरान विमान में अचानक तेज हलचल शुरू हो गई. शहबाज ने इस पूरे घटनाक्रम को अपने कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया. अब यही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

वीडियो में शहनाज के चेहरे पर डर साफ नजर आ रहा है. विमान के झटकों के बीच वह लगातार प्रार्थना करती दिखाई देती हैं. हालांकि, कुछ समय बाद स्थिति सामान्य हुई और विमान ने मुंबई एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग की.

खराब मौसम की वजह से हुआ टर्बुलेंस

अभिनेत्री शहनाज गिल हाल ही में एक बड़े हवाई हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बचीं, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है ।

शहनाज गिल अपने भाई शहबाज बदेशा के साथ मुंबई के लिए एक विमान से यात्रा कर रही थीं,

सफर के दौरान जब विमान हवा में काफी ऊंचाई पर था, तभी अचानक मौसम खराब होने के कारण… pic.twitter.com/Lk9onzE4Mw

— Vishal M. Yadav (@VishalMYadav_) September 16, 2026

सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया गया है कि विमान को खराब मौसम के कारण तेज टर्बुलेंस का सामना करना पड़ा था. ऐसे हालात में विमान में अचानक तेज झटके महसूस हो सकते हैं. इस दौरान यात्रियों के बीच घबराहट होना आम बात है.

वायरल वीडियो सामने आने के बाद शहनाज गिल के फैंस भी इस घटना को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. कई लोग वीडियो को देखकर अपने फ्लाइट सफर के दौरान हुए ऐसे अनुभव साझा कर रहे हैं.