☰
×

कैटरीना कैफ के परिवार से जुड़ने वाली थीं शरवरी? सनी कौशल के साथ ब्रेकअप की खबर वायरल!

 

बॉलीवुड अभिनेत्री शरवरी वाघ और अभिनेता सनी कौशल एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर दोनों के ब्रेकअप की खबरें तेजी से वायरल हो रही हैं। दावा किया जा रहा है कि दोनों का लंबे समय से चला आ रहा रिश्ता अब खत्म हो गया है। हालांकि, इस खबर की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

सरवरी वॉग कैटरीना कैफ के देवर यानी विक्की कौशल के छोटे भाई सनी कौशल से प्रेम करती थी दोनों सात साल से एक साथ थे

लेकिन सरवरी वॉग ने सनी कौशल से ब्रेकअप कर लिया है क्योंकि सरवरी वॉग सनी कौशल से जादे बॉलीवुड में मशहूर हो गई....read news pic.twitter.com/tv4F35A36M

— Ajit Yadav (@AjitYadav260) November 19, 2026


शरवरी वाघ और सनी कौशल के रिश्ते को लेकर लंबे समय से चर्चाएं होती रही हैं। सनी कौशल बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल के छोटे भाई हैं, जिनकी शादी अभिनेत्री कैटरीना कैफ से हुई है। वहीं शरवरी ने भी बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाई है और उनकी लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक दावे में कहा जा रहा है कि शरवरी के बॉलीवुड में ज्यादा लोकप्रिय होने के बाद दोनों के रिश्ते में दूरियां आ गईं। हालांकि, ब्रेकअप की यही वजह है, इसकी कोई पुष्टि नहीं हुई है।फिलहाल सनी कौशल और शरवरी वाघ की तरफ से इस कथित ब्रेकअप पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। इसलिए वायरल दावों को फिलहाल अफवाह के तौर पर ही देखा जाना चाहिए।