मां-बेटे की उदासी देख ट्रेन में नाचने लगा चायवाला, VIDEO ने जीता लोगों का दिल
बिहार की एक ट्रेन में इंसानियत और खुशियां बांटने वाला एक बेहद भावुक नजारा सामने आया है। बताया जा रहा है कि एक मां गोरखपुर से अपने बेटे को दवा देकर वापस लौट रही थी। सफर के दौरान मां काफी परेशान थी और उसके साथ मौजूद छोटा बच्चा भी लगातार रो रहा था।
एक मां अपने बेटे को दवा करवाकर गोरखपुर से वापस लौट रही थी।
— Neeraj Chaurasiya (@NeerajC111) September 19, 2026
मां बहुत परेशान थी साथ में छोटा बच्चा भी रो रहा था तो बिहार के पटना जिले के मसौढ़ी के राजा बाबू उसी ट्रेन में चाय बेचकर जीवन यापन करतें हैं जब ये देखें मां और बेटे को तो पहले इन्होंने मां को चाय पिलाई और फिर इन्हें खुश… pic.twitter.com/Kjn7resqJX

इसी ट्रेन में पटना जिले के मसौढ़ी इलाके में चाय बेचकर अपना घर चलाने वाला राजा बाबू मौजूद था। जब उसकी नजर मां और बच्चे पर पड़ी, तो उसने पहले महिला को चाय दी। लेकिन सिर्फ चाय देकर वह नहीं रुका।मां और बच्चे के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए राजा बाबू ने ट्रेन के अंदर ही डांस करना शुरू कर दिया। उसका अंदाज देखकर आसपास मौजूद यात्रियों के चेहरे पर भी मुस्कान आ गई और कुछ ही देर में उदास मां-बच्चे का माहौल भी बदल गया।
इस पूरे पल का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोग राजा बाबू के इस छोटे से प्रयास की जमकर तारीफ कर रहे हैं। क्योंकि किसी परेशान इंसान को कुछ पल की खुशी देना शायद सबसे बड़ी इंसानियत है।कहते हैं कि दूसरों के चेहरे पर मुस्कान लाने से जो खुशी मिलती है, वो किसी और चीज में नहीं मिलती। राजा बाबू ने ट्रेन के सफर में यही बात अपने अंदाज में साबित कर दी।