×

हिंगोली के स्कूल में स्वच्छता की खुली पोल, बदहाल टॉयलेट का वीडियो वायरल

 

महाराष्ट्र के हिंगोली से सरकारी स्कूल की बदहाल व्यवस्था का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें स्कूल के शौचालयों की खराब हालत साफ नजर आ रही है। टॉयलेट में गंदगी और इतनी तेज बदबू है कि अंदर कुछ देर खड़ा रहना भी मुश्किल दिखाई देता है। वहीं, कई नल टूटे हुए हैं और वॉशरूम की स्थिति भी बेहद खराब नजर आ रही है।

Shocking Condition of government schools in Hingoli.

Toilets stink so badly you can barely stand inside. Taps are broken. Washrooms are completely unusable.

This is a daily struggle for little kids.#SchoolThikKaro pic.twitter.com/ULIUKaQnLi

— Cockroach Janta Party - CJP (@Cockroachisback) August 29, 2026


स्कूल में पढ़ने वाले छोटे बच्चों को रोजाना इन्हीं समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। साफ पानी और स्वच्छ शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाएं बच्चों के लिए बेहद जरूरी हैं, लेकिन वीडियो में स्कूल की स्थिति इन सुविधाओं की कमी को उजागर करती है।

सवाल यह है कि जब सरकारी स्कूलों में बच्चों की पढ़ाई और बेहतर भविष्य की बात की जाती है, तो उनकी बुनियादी जरूरतों का ध्यान कब रखा जाएगा? हिंगोली के इस स्कूल का वीडियो सरकारी स्कूलों में स्वच्छता और सुविधाओं की व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।