☰
×

सानिया मिर्जा ने दुबई में खरीदा 210 करोड़ का आलीशान घर? दूसरी शादी की खबरों से इंटरनेट पर मचा बवाल!

 

भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से तलाक के बाद सानिया अपने बेटे इजहान के साथ दुबई में रह रही हैं। तलाक के बाद उन्होंने अपनी जिंदगी को नए सिरे से संवारने और अपने बेटे के भविष्य पर ध्यान देने का फैसला किया है।

तलाक के बाद सानिया मिर्जा पूरी तरह तरह से टूट चुकी है वो अपने बच्चे को लेकर दुबई में शिफ्ट हो
गई है

दुबई में सानिया ने 210 करोड़ का आलीशान घर खरीदा वो जल्द ही दुबई के शेख से शादी...Read News pic.twitter.com/WwpFHv2Qqk

— desikishu (@desikishu) November 9, 2026


इसी बीच सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि सानिया मिर्जा ने दुबई में करीब 210 करोड़ रुपये का आलीशान घर खरीदा है। उनके इस लग्जरी घर और शानदार लाइफस्टाइल को लेकर इंटरनेट पर खूब चर्चाएं हो रही हैं।

वहीं, सानिया की दूसरी शादी को लेकर भी तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। कुछ सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि वह दुबई के एक शेख से शादी कर सकती हैं। हालांकि, शेख से शादी करने और 210 करोड़ रुपये में घर खरीदने के इन दावों की कोई विश्वसनीय आधिकारिक पुष्टि नहीं मिली है।

गौरतलब है कि सानिया दुबई में अपने बेटे के साथ रहती हैं और अपने करियर, परिवार और नई जिंदगी पर ध्यान दे रही हैं। ऐसे में फैंस के मन में सवाल है कि क्या सानिया की जिंदगी में सचमुच कोई नया रिश्ता आने वाला है या ये महज सोशल मीडिया की अफवाहें हैं?