सना को शोएब मलिक पर है इतना भरोसा, बयान सुनकर सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस!
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शोएब मलिक एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में आ गए हैं। इस बार वजह उनकी तीसरी पत्नी सना जावेद का एक बयान है, जिसने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है। दरअसल, सना ने अपने पति की वफादारी को लेकर ऐसी बात कही, जिसके बाद लोगों को शोएब मलिक की दूसरी पत्नी और भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा की याद आने लगी।
सानिया मिर्जा के पूर्व पति और पाकिस्तानी शोएब मलिक के तीसरी पत्नी सना कहना है कि हमारे पति से ज्यादा लायल कोई नहीं है।
— Ishita (@ishita_9529) November 20, 2026
लेकिन वही शोएब मलिक की दूसरी पत्नी सानिया मिर्जा को भी बहुत विश्वास रहता था कि हमारे पति शोएब कभी धोखा नहीं देंगे लेकिन...Read news pic.twitter.com/RSmJ6Xqxx4
सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट के मुताबिक, सना जावेद का कहना है कि उनके पति से ज्यादा वफादार कोई नहीं हो सकता। उनके इस बयान को सुनकर कई यूजर्स ने पुराने रिश्तों का जिक्र करना शुरू कर दिया। लोगों का कहना है कि कभी सानिया मिर्जा को भी शोएब मलिक पर इसी तरह भरोसा था।
गौरतलब है कि शोएब मलिक ने साल 2010 में भारतीय टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा से शादी की थी। दोनों का रिश्ता कई सालों तक चर्चा में रहा और उनका एक बेटा भी है। बाद में दोनों के अलग होने की खबरें सामने आईं। जनवरी 2024 में शोएब मलिक ने अभिनेत्री सना जावेद से शादी की जानकारी सार्वजनिक की थी।अब सना के इस कथित बयान को लेकर सोशल मीडिया पर यूजर्स अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कोई इसे पति-पत्नी के बीच भरोसे की बात बता रहा है, तो कोई सानिया मिर्जा के पुराने रिश्ते से जोड़कर टिप्पणी कर रहा है।