×

₹353 की Rapido बुकिंग, एयरपोर्ट पहुंचने से पहले ₹200 एक्स्ट्रा की बात… VIDEO वायरल

एयरपोर्ट जाने के लिए Rapido कैब बुक करने वाली एक महिला ने किराए को लेकर सवाल उठाया है। बताया जा रहा है कि Terminal 1 तक जाने के लिए ऐप पर ₹353 का किराया दिखाई दे रहा था।राइड शुरू होने से पहले महिला ने ड्राइवर से साफ पूछा कि क्या ₹353 ही अंतिम किराया है। आरोप के मुताबिक, ड्राइवर ने बताया कि इसके अलावा करीब ₹200 का अतिरिक्त ‘डिपार्चर चार्ज’ देना होगा।ड्राइवर की ओर से कथित तौर पर यह वजह बताई गई कि एयरपोर्ट से वाहन को बाहर निकलने में ज्यादा समय लगने पर ड्राइवर पर अतिरिक्त शुल्क लगाया जा सकता है।

A woman booked a Rapido cab to Terminal 1, and the app showed a fare of ₹353. 🚕✈️

Before starting, she asked the driver if ₹353 was the final fare.

The driver said there would be an additional ₹200 “departure” charge, explaining that drivers can be charged if the vehicle… pic.twitter.com/v7oVzNzEEy

— Bhumi Yadav 🇮🇳 (@Bhumi__M026) September 19, 2026

इसके बाद महिला ने सवाल उठाया कि अगर एयरपोर्ट से जुड़ा कोई अतिरिक्त चार्ज लागू होता है, तो उसकी जानकारी राइड बुक करने से पहले ही ऐप पर साफ तौर पर क्यों नहीं दिखाई जाती?मामला अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। यात्रियों का कहना है कि कैब बुक करते समय उन्हें कुल संभावित किराया और सभी लागू शुल्क की जानकारी पहले से मिलनी चाहिए, ताकि बाद में यात्री और ड्राइवर के बीच बहस या गलतफहमी की स्थिति न बने।वहीं, एयरपोर्ट जैसी जगहों पर अलग-अलग शुल्क और नियम लागू हो सकते हैं, इसलिए किसी भी अतिरिक्त चार्ज की वास्तविकता और उसकी जिम्मेदारी संबंधित प्लेटफॉर्म या एयरपोर्ट के नियमों के आधार पर ही स्पष्ट होगी।