भदोही में इंसानियत पर सवाल! अस्पताल के बाहर सड़क पर महिला की डिलीवरी, वीडियो वायरल
जिला अस्पताल के बाहर प्रसव पीड़ा से जूझ रही 20 वर्षीय रानी ने सड़क किनारे बच्चे को जन्म दिया। घटना के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया और अस्पताल की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे।परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में महिला को भर्ती नहीं किया गया। परिवार की ओर से यह भी आरोप लगाया गया कि महिला के मुसहर समुदाय से होने की वजह से उसके प्रसव से इनकार किया गया। हालांकि, अस्पताल प्रशासन और सीएमओ की ओर से बताया गया कि महिला का हीमोग्लोबिन करीब 5 ग्राम था और उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए पहले मिर्जापुर और फिर BHU रेफर किया गया था।
भदोही उत्तर प्रदेश
— Prem singh meena (@TATUPREM5555) October 1, 2026
मुसहर जाति की एक महिला डिलीवरी के लिए अस्पताल पहुंचती है
हॉस्पिटल प्रशासन डिलीवरी करने से मना कर देता है जवाब आता है कि तुम मुसहर जाति के हो यहां डिलीवरी नहीं होगी
मजबूरी में महिला दर्द से परेशान होकर सड़क पर ही बच्चों को जन्म देती है
अस्पताल प्रशासन… pic.twitter.com/QC4bz1qSHO
null
बताया गया कि महिला दोबारा ज्ञानपुर अस्पताल पहुंची थी। इसी दौरान उसे वापस ले जाया जा रहा था और अस्पताल के बाहर ही उसकी प्रसव पीड़ा बढ़ गई। इसके बाद परिजनों और वहां मौजूद महिलाओं ने चादर की ओट में सड़क किनारे उसका प्रसव कराया।
घटना की जानकारी मिलने के बाद CMO मौके पर पहुंचे और महिला तथा नवजात को अस्पताल में भर्ती कराया गया। अधिकारियों के मुताबिक दोनों को चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है। मामले की जांच के लिए चार सदस्यीय टीम गठित की गई है और जांच में जो भी जिम्मेदार पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की बात कही गई है।अब इस पूरे मामले में जांच रिपोर्ट का इंतजार है, जिससे यह स्पष्ट हो सकेगा कि महिला को अस्पताल में भर्ती क्यों नहीं किया गया और परिवार की ओर से लगाए गए जातिगत भेदभाव के आरोपों में कितनी सच्चाई है।