एक साथ गई थी 900 लोगों की जान, जहर पीकर की थी आत्महत्या

अंधविश्वास एक ऐसा शब्द है जिसका प्रयोग विशेष रूप से ऐसे लोगों के लिए किया जाता है जो किसी भी चीज पर इतना विश्वास करते हैं कि उन्हें अपनी जान की भी परवाह नहीं होती। कई बार लोग अंधविश्वास के कारण खुद को बहुत नुकसान पहुंचा लेते हैं। आज हम आपको एक ऐसी घटना के बारे में बताने जा रहे हैं जो ऐसे अंधविश्वास से जुड़ी है जिसमें एक साथ 900 लोगों की जान चली गई थी। यह घटना अमेरिका के पास स्थित गुयाना के जोन्सटाउन की है। जहां एक साथ 900 से अधिक लोगों ने आत्महत्या कर ली। इस घटना को अब तक की सबसे बड़ी आत्महत्या की घटनाओं में से एक माना जाता है।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

बात 18 नवंबर 1978 की है। इस घटना के पीछे जिम जोन्स नामक एक धार्मिक नेता का हाथ था। वह स्वयं को भगवान का अवतार कहता था। जिम जोन्स ने लोगों के बीच अपनी पैठ बढ़ाने के लिए जरूरतमंद लोगों की मदद के नाम पर वर्ष 1956 में 'पीपुल्स टेम्पल' नाम से एक चर्च का निर्माण कराया। जिसमें उन्होंने अपनी धार्मिक मान्यताओं और अंधविश्वासों के आधार पर हजारों लोगों को अपना अनुयायी बनाया। जिम जोन्स साम्यवादी विचारधारा के थे और उनके विचार अमेरिकी सरकार से अलग थे। इसलिए वह अपने अनुयायियों के साथ शहर से दूर गुयाना के जंगलों में चले गए। जहाँ उन्होंने एक छोटा सा गाँव भी बसाया। लेकिन कुछ दिनों बाद उसकी असलियत लोगों के सामने आने लगी।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">
वह अपने अनुयायियों से दिनभर काम करवाते और रात को जब वे थककर सो जाते तो उन्हें सोने भी नहीं देते और अपना भाषण शुरू कर देते। इस दौरान उनके सैनिक घर-घर जाकर देखते थे कि कोई सो तो नहीं रहा। इतना ही नहीं, अगर कोई सोता हुआ पाया जाता तो उसे कड़ी सजा दी जाती थी। जिम जोन्स ने अपने अनुयायियों को गांव से बाहर जाने की अनुमति नहीं दी। जब पुरुष और महिलाएं काम करते थे, तो उनके बच्चों को सामुदायिक हॉल में रखा जाता था। उसके सैनिक दिन-रात गांव की रखवाली करते थे ताकि कोई वहां से भाग न सके।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

जिम जोन्स का अंधविश्वास का जाल इतना फैल चुका था कि वह अपने अनुयायियों से जो भी कहता, लोग आंखें बंद करके उसे स्वीकार कर लेते। इसी बीच अमेरिकी सरकार को वहां हो रही गतिविधियों के बारे में पता चला। सरकार ने जिम जोन्स के खिलाफ कार्रवाई करने पर विचार किया। लेकिन जिम जोन्स को भी इस बात का पता चल गया और उसने अपने सभी अनुयायियों को एक जगह इकट्ठा किया। फिर उन्होंने लोगों से कहा कि 'अमेरिकी सरकार हम सबको मारने आ रही है।' इससे पहले कि वे हमें गोलियों से छलनी कर दें, हम सभी को पवित्र जल पी लेना चाहिए।

ऐसा करने से हम गोलियों के दर्द से बच जायेंगे। यदि हम इस पवित्र जल को नहीं पियेंगे तो वे हमें बम से उड़ा देंगे और जो बचेंगे उनके साथ जानवरों जैसा व्यवहार करेंगे। वे महिलाओं के साथ बलात्कार करेंगे और बच्चों को विभिन्न प्रकार की परेशानियां देंगे। इसलिए, हमें उनसे अपनी रक्षा के लिए पवित्र जल पीना होगा। जोन्स ने पहले ही एक बड़े टब में खतरनाक जहर मिलाकर एक सॉफ्ट ड्रिंक बना लिया था और लोगों को पीने के लिए दे दिया था। इस दौरान जिसने भी जहरीला पेय पदार्थ पीने से मना किया,