×

Swiggy से मंगाया कुछ और, डिलीवरी में निकला कुछ और! वायरल हुआ वीडियो 

 

ऑनलाइन सामान मंगाने के बाद अगर आपके घर ऑर्डर की हुई चीजों की जगह कुछ और ही पहुंच जाए, तो जाहिर है गुस्सा आएगा। सोशल मीडिया पर Swiggy के एक ऑर्डर को लेकर ऐसा ही मामला चर्चा में है।पोस्ट के मुताबिक, एक युवक ने 2 पैकेट आटा और अंडे ऑर्डर किए थे। लेकिन जब डिलीवरी घर पहुंची और पैकेट खोला गया, तो अंदर आटा और अंडों की जगह सब्जियां निकलीं।

Wrong items, and even the quantity was less… What is going on with @Swiggy? 🤦‍♀️

A boy ordered 2 packs of flour and eggs, but instead, I received vegetables.

To make matters worse, the quantity of the vegetables was also less. I’ve attached video proof of the delivery, but the… pic.twitter.com/LQpOmx9KAO

— Bebo (@Itsbebo__) September 12, 2026

Wrong items, and even the quantity was less… What is going on with @Swiggy? 🤦‍♀️

A boy ordered 2 packs of flour and eggs, but instead, I received vegetables.

To make matters worse, the quantity of the vegetables was also less. I’ve attached video proof of the delivery, but the… pic.twitter.com/LQpOmx9KAO

— Bebo (@Itsbebo__) September 12, 2026


शिकायत यहीं खत्म नहीं हुई। पोस्ट करने वाले का दावा है कि जो सब्जियां भेजी गई थीं, उनकी मात्रा भी ऑर्डर के मुताबिक पूरी नहीं थी। यानी सामान गलत आया और ऊपर से quantity भी कम बताई जा रही है।

मामले को लेकर ग्राहक ने डिलीवरी का वीडियो भी बनाया और उसे सबूत के तौर पर शेयर किया। लेकिन आरोप है कि जब उसने Swiggy के चैट सपोर्ट से मदद लेने की कोशिश की, तो उसे बार-बार एक जैसी bot वाली प्रतिक्रिया मिलती रही और समस्या का समाधान नहीं हुआ।

अब ग्राहक का सवाल है कि आखिर इस गलती की जिम्मेदारी किसकी है? डिलीवरी के समय सामान चेक नहीं किया गया, स्टोर से गलत सामान भेजा गया या ऑर्डर डिस्पैच होने से पहले सही तरीके से जांच नहीं हुई?

हालांकि, सोशल मीडिया पोस्ट के आधार पर यह तय नहीं किया जा सकता कि गलती वास्तव में किस स्तर पर हुई। लेकिन अगर किसी ग्राहक को गलत या कम सामान मिलता है, तो शिकायत का सही तरीके से समाधान होना जरूरी है।आपके साथ भी Swiggy या किसी दूसरी ऑनलाइन डिलीवरी सर्विस में ऐसा कभी हुआ है—गलत सामान या कम quantity मिली हो?