☰
×

एक रात और तीन बड़े हादसे! दिवाली के बाद सामने आईं आग की दिल दहला देने वाली घटनाएं

 

दीपावली का त्योहार पूरे देश में रोशनी, खुशियों और उत्साह के साथ मनाया गया, लेकिन कुछ परिवारों के लिए यह त्योहार जिंदगी का सबसे दर्दनाक दिन बन गया। दिवाली की रात मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में आग लगने की तीन बड़ी घटनाओं ने भारी तबाही मचा दी। इन हादसों में कुल 18 लोगों की जान चली गई। सबसे दुखद बात यह रही कि मरने वालों में महिलाएं, बुजुर्ग और छोटे बच्चे भी शामिल हैं।

🚨 BREAKING NEWS: दिवाली की खुशियां मातम में बदलीं! देशभर में आग का तांडव, 22 लोगों की दर्दनाक मौत...😱😱

दिवाली की रात देश के कई शहरों में आग लगने की घटनाओं ने भारी तबाही मचा दी। मध्य प्रदेश में 12 लोगों की जान चली गई, जबकि महाराष्ट्र के धाराशिव में एक ही परिवार के 6 लोगों की… pic.twitter.com/9WumhvTL9P

— kavya singhania (@j_singhania1) November 9, 2026

🚨 BREAKING NEWS: दिवाली की खुशियां मातम में बदलीं! देशभर में आग का तांडव, 22 लोगों की दर्दनाक मौत...😱😱

दिवाली की रात देश के कई शहरों में आग लगने की घटनाओं ने भारी तबाही मचा दी। मध्य प्रदेश में 12 लोगों की जान चली गई, जबकि महाराष्ट्र के धाराशिव में एक ही परिवार के 6 लोगों की… pic.twitter.com/9WumhvTL9P

— kavya singhania (@j_singhania1) November 9, 2026


1. मध्य प्रदेश के कटनी में एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत

मध्य प्रदेश के कटनी जिले के बरही कस्बे में दिवाली की रात करीब 12 बजे एक क्रॉकरी की दुकान में आग लग गई। आग ने देखते ही देखते तीन मंजिला इमारत को अपनी चपेट में ले लिया। इस इमारत में दुकान के साथ परिवार के लोग भी रहते थे।

इस भीषण हादसे में एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 77 वर्षीय पूरन अग्रवाल, उनकी पत्नी चंद्रकला, बहू पूनम, दो पोतियां आर्या और अन्वी तथा महज दो महीने का मासूम बच्चा शामिल था। बताया गया कि आग और जहरीले धुएं के कारण परिवार के लोगों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिल पाया।

2. सिवनी में सर्राफा कारोबारी के घर लगी भीषण आग

दूसरी दर्दनाक घटना मध्य प्रदेश के सिवनी जिले के छपारा कस्बे में हुई। यहां महावीर वार्ड में सर्राफा कारोबारी कुंदन लाल सोनी के तीन मंजिला मकान में सोमवार सुबह करीब 4 बजे आग लग गई।

हादसे के समय घर में कुल 10 लोग मौजूद थे। आग इतनी तेजी से फैली कि छह लोगों की जान चली गई, जबकि चार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। मृतकों में कुंदन लाल सोनी, उनकी पत्नी राजकुमारी सोनी और परिवार के अन्य सदस्य शामिल थे। आग लगने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हुआ है।

3. महाराष्ट्र के धाराशिव में एक परिवार के 6 लोगों की मौत

तीसरी घटना महाराष्ट्र के धाराशिव जिले के येडशी गांव में सामने आई। यहां एक किराना दुकान के ऊपर बने घर में रात करीब 2:30 बजे भीषण आग लग गई। आग ने देखते ही देखते पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया।इस हादसे में एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, आग और धुएं के कारण परिवार के सदस्यों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिल पाया। दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक बड़ा नुकसान हो चुका था। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

त्योहार की खुशियों के बीच कई परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़

इन तीनों घटनाओं ने एक बार फिर आग से बचाव और सुरक्षा इंतजामों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। खासकर उन इमारतों में जहां दुकान और घर एक ही जगह बने होते हैं, वहां आग लगने की स्थिति में बाहर निकलना बेहद मुश्किल हो सकता है।प्रशासन की ओर से हादसों की जांच की जा रही है। फिलहाल इन घटनाओं के पीछे पटाखों, दीयों या शॉर्ट सर्किट को जिम्मेदार मानना जल्दबाजी होगी, क्योंकि सभी मामलों में आग लगने के वास्तविक कारणों की पुष्टि नहीं हुई है।