×

जन्माष्टमी पर बच्चे की ड्रेस ने खींचा सबका ध्यान, Video देख फिदा हुए यूजर्स

 

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर सोशल मीडिया पर एक नन्हे कान्हा का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में एक बच्चा भगवान श्रीकृष्ण के बाल रूप में नजर आ रहा है। हालांकि, इस बच्चे की पोशाक ने लोगों का खास ध्यान खींचा है। ड्रेस के जरिए श्रीकृष्ण के जन्म के बाद वासुदेव द्वारा उन्हें यमुना नदी पार ले जाने की पूरी कहानी को बेहद अनोखे अंदाज में दिखाया गया है। बच्चे का क्यूट लुक और नटखट अंदाज देखकर यूजर्स उसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर छाया नन्हे कान्हा का वीडियो

What a unique creativity!
The best dress ever!

Such a beautiful and mesmerizing
expression of Krishna devotion!

Jay Shri Krishna 🚩🙏 pic.twitter.com/R3VYOfSbGg

— Amrendra Bahubali 🇮🇳 (@TheBahubali_IND) September 4, 2026

What a unique creativity!
The best dress ever!

Such a beautiful and mesmerizing
expression of Krishna devotion!

Jay Shri Krishna 🚩🙏 pic.twitter.com/R3VYOfSbGg

— Amrendra Bahubali 🇮🇳 (@TheBahubali_IND) September 4, 2026


यह वीडियो एक्स पर @TheBahubali_IND नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो में बच्चा धोती, मोर मुकुट और पारंपरिक आभूषण पहने नजर आता है। उसकी पोशाक को इस तरह तैयार किया गया है कि सामने वासुदेव की तस्वीर दिखाई देती है और टोकरी में रखे श्रीकृष्ण की जगह बच्चे का चेहरा नजर आता है।

ड्रेस के पीछे शेषनाग का भी चित्र बनाया गया है, जिससे पूरा दृश्य श्रीकृष्ण जन्म की पौराणिक कथा जैसा दिखाई देता है। बच्चे का पूरा लुक देखने के बाद लोग उसकी क्यूटनेस के साथ-साथ इस अनोखी ड्रेस की भी तारीफ कर रहे हैं।

जन्माष्टमी पर बच्चों को कृष्ण बनाना पुरानी परंपरा

जन्माष्टमी के मौके पर बच्चों को बाल गोपाल या राधा-कृष्ण के रूप में सजाने की परंपरा काफी पुरानी है। हर साल माता-पिता अपने बच्चों को कान्हा के अलग-अलग रूपों में तैयार करते हैं। कोई उन्हें माखन चोर बनाता है तो कोई हाथ में बांसुरी और सिर पर मोर मुकुट पहनाकर नंदलाल का रूप देता है।

लेकिन इस वीडियो में बच्चे की ड्रेस को जिस तरह से श्रीकृष्ण के जन्म और वासुदेव की यमुना पार करने वाली घटना से जोड़ा गया है, उसने इसे खास बना दिया है।

यूजर्स बोले- क्रिएटिविटी को सलाम

वीडियो वायरल होने के बाद यूजर्स बच्चे के लुक और ड्रेस की जमकर तारीफ कर रहे हैं। कई लोगों ने कहा कि इतनी छोटी उम्र के बच्चे के लिए इस तरह की क्रिएटिव ड्रेस तैयार करना वाकई शानदार आइडिया है।

एक यूजर ने लिखा, “दिल जीत लिया इस नन्हे कान्हा ने।” वहीं दूसरे ने कमेंट किया, “क्रिएटिविटी को सलाम, कितना प्यारा लुक है।”

कई यूजर्स ने बच्चे को देखकर उसे ‘बाल कृष्ण’ और ‘नन्हा कान्हा’ बताया। जन्माष्टमी के मौके पर वायरल हो रहा यह वीडियो लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।