×

दुनिया की सबसे महंगी सब्जी 82 हजार रुपये किलो मिलती है, फायदे जानकर उड़ जाएंगे होश

 

क्या आपने कभी 82 हजार रुपए प्रति किलो वाली सब्जी खाई है? क्या आपने कभी सोचा है कि किसी सब्जी की कीमत चांदी से भी ज्यादा हो सकती है? जी हां, दुनिया में एक ऐसी सब्जी है, जिसकी कीमत इतनी ज्यादा है कि बड़े से बड़ा अमीर आदमी भी उसे खरीदने से पहले 100 बार सोचेगा।

<a href=https://youtube.com/embed/vWjK5mJUYgU?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/vWjK5mJUYgU/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

हो सकता है कि आपने इस सब्जी के बारे में सुना भी न हो। शायद आपको ये भी नहीं पता होगा कि दुनिया की सबसे महंगी सब्जी की कीमत 82 हजार रुपए प्रति किलोग्राम है। हम जिस सब्जी की बात कर रहे हैं, दुनिया की उस अनोखी सब्जी का नाम हॉप शूट्स है। आप यह जानकर चौंक जाएंगे कि इस हरी सब्जी की कीमत 1000 यूरो प्रति किलोग्राम है।

इसका मतलब यह है कि भारत में इस सब्जी को खरीदने के लिए आपको एक किलोग्राम के लिए 82 हजार रुपये खर्च करने होंगे। लोगों को हॉप शूट्स नामक इस सब्जी का फूल बहुत स्वादिष्ट लगता है। इसके फूलों को हॉप कोन कहा जाता है। इसके फूलों का उपयोग बीयर बनाने में किया जाता है। इस पौधे की टहनियों का उपयोग भोजन के रूप में भी किया जाता है।

आपको बता दें कि इस सब्जी में औषधीय गुणों का खजाना है। इसका उपयोग एंटीबायोटिक दवाइयां बनाने में किया जाता है। यह सब्जी दांत दर्द और टीबी जैसी गंभीर बीमारियों के इलाज में भी बहुत फायदेमंद है। लोग इसे सब्जी के रूप में ही नहीं बल्कि कच्चा भी खाते हैं। इसकी टहनियों का प्रयोग सलाद के रूप में किया जाता है।

सब्जी और सलाद के अलावा इसका प्रयोग अचार के रूप में भी किया जाता है। आपको बता दें कि 800 ई. के आसपास लोग इसे बीयर में मिलाकर पीते थे। तब से यह प्रयोग जारी है। इस सब्जी की खेती सबसे पहले उत्तरी जर्मनी में की गई थी। इसके बाद आज यह धीरे-धीरे पूरी दुनिया में फैल चुका है।