खुदाई के दौरान निकला था करोड़ों का सोना, देखकर गांव वालों के उड़ गए थे होश

भगवान का चमत्कार कहीं भी देखा जा सकता है। कुछ महीने पहले उत्तर प्रदेश में भी कुछ ऐसा ही हुआ था। जब एक मंदिर की खुदाई के दौरान करोड़ों रुपए का सोना मिला। उत्तर प्रदेश के इस मंदिर की खुदाई के दौरान भगवान का एक चमत्कार देखने को मिला। जब खुदाई के दौरान करोड़ों रुपए का सोना मिला।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

गांव वालों को इतना सारा सोना देखकर आश्चर्य हुआ। गांव के लोगों ने इसे नवरात्रि का तोहफा बताया था। गांव वालों ने कहा कि यह देवी मां का चमत्कार है। उत्तर प्रदेश के बिजनौर के काजीपुरा गांव में ग्रामीण एक मंदिर की खुदाई कर रहे थे। इस दौरान 4 किलो सोने के आभूषण मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

खुदाई में सोने का हार और सोने की चूड़ियाँ मिली हैं। बाजार में इसकी कीमत करोड़ों रुपए बताई जा रही है। जैसे ही लोगों को यह खबर पता चली, इस चमत्कार को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आभूषणों को कब्जे में ले लिया।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

अधिकारियों ने बताया कि आभूषण बहुत प्राचीन प्रतीत होते हैं। ग्रामीणों के अनुसार कुछ लोग खेत से मिट्टी खोद रहे थे। तभी मिट्टी का एक मोटा ढेला नीचे गिरकर टूट गया। जब उसमें से सोने के आभूषण निकले तो गांव में हंगामा मच गया। हालांकि इसके बाद ग्रामीणों ने वहां खुदाई अभियान भी चलाया, लेकिन तब उन्हें कुछ और नहीं मिला।