OMG! वड़ा पाव खाने के लिए फ्लाइट से मुंबई गई लड़की, ₹15 हजार फूंककर बोली- ‘पैसा वसूल था भाई’; देखें वीडियो
मुंबई का वड़ा पाव अपनी खास पहचान के लिए दुनियाभर में मशहूर है। लेकिन क्या कोई सिर्फ एक वड़ा पाव खाने के लिए हजारों रुपये खर्च कर सकता है? सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में दिल्ली की एक लड़की ने ऐसा ही किया। उसने मुंबई के असली स्ट्रीट वड़ा पाव का स्वाद लेने के लिए फ्लाइट पकड़ी और करीब 15 हजार रुपये खर्च कर दिए।
दिल्ली का वड़ा पाव नहीं आया पसंद, बनाया मुंबई जाने का प्लान
सोशल मीडिया पर ‘विटी स्पेस’ नाम से पहचानी जाने वाली कंटेंट क्रिएटर ने अपना यह फूड एडवेंचर वीडियो शेयर किया। वीडियो में उसने बताया कि दिल्ली में वड़ा पाव खाने के बाद उसे लगा कि इसमें मुंबई वाले असली स्वाद की कमी है। इसके बाद उसने तय किया कि अगर असली ‘OG’ वड़ा पाव खाना है तो मुंबई जाना पड़ेगा।इसके बाद लड़की ने बिना ज्यादा सोचे दिल्ली से मुंबई की फ्लाइट बुक कर ली। सफर शुरू हुआ तो खर्च भी बढ़ता गया। फ्लाइट टिकट, एयरपोर्ट पर चाय-नाश्ता और मुंबई पहुंचने के बाद होटल समेत उसका कुल खर्च करीब 15 हजार रुपये तक पहुंच गया।
₹20 के वड़ा पाव के लिए ₹15 हजार का सफर
वीडियो के मुताबिक, लड़की ने मुंबई पहुंचने के बाद होटल में रात बिताई और अगले दिन सड़क किनारे एक स्टॉल से वड़ा पाव खाया। जिस वड़ा पाव के लिए उसने इतना लंबा सफर किया, उसकी कीमत सिर्फ 20 रुपये थी।जैसे ही उसने वड़ा पाव का पहला निवाला लिया, उसका रिएक्शन देखने लायक था। लड़की ने कहा कि इतना खर्च करने के बाद भी उसे लगा कि सफर पूरी तरह “पैसा वसूल” था। उसके मुताबिक, मुंबई के स्ट्रीट फूड का अनुभव ही अलग था।
सोशल मीडिया पर लोगों ने लिए मजे
वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दीं। कुछ लोगों ने लड़की के खाने के प्रति जुनून की तारीफ की तो कई यूजर्स ने मजाक करते हुए इसे “अमीरों का स्ट्रगल” बता दिया।एक यूजर ने लिखा कि 20 रुपये के वड़ा पाव के लिए 15 हजार रुपये खर्च करना अलग ही लेवल की फूड लव है। वहीं कुछ लोगों का कहना था कि अगर किसी खाने की चीज के लिए इतना उत्साह है तो एक बार ऐसा अनुभव लेना गलत नहीं है।फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोर रहा है और लोग इस अनोखे फूड ट्रिप पर अपनी राय दे रहे हैं।