अरे बाप रे! ये है दुनिया के अजीबो-गरीब पुल जहां चलना भी मौत को दावत देना है, भारत का एक पुल भी लिस्ट में शामिल
देश के अलग-अलग हिस्सों को जोड़ने वाले पुलों ने जहाँ सफ़र को आसान बना दिया है, वहीं ये इतने खतरनाक भी हैं कि लगता है मानो कभी भी जान जा सकती है। अगर आप देश-विदेश घूमने के शौकीन हैं, तो हम आपको कुछ ऐसे ही पुलों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी गिनती दुनिया के सबसे खतरनाक और अजीबोगरीब पुलों में होती है। बता दें, खतरनाक होने के साथ-साथ ये पुल बेहद मज़बूत भी हैं, वहीं इनकी बनावट लोगों के मन में डर पैदा कर देती है। यहाँ से गुज़रने वाले हर इंसान को ऐसा लगता है मानो मौत उनके सामने खड़ी हो।
लकी नॉट ब्रिज, चांग्शा, चीन
लकी नॉट ब्रिज चीन के चांग्शा शहर में ड्रैगन किंग हार्बर नदी पर बना एक पैदल यात्री पुल है। यानी यहाँ से गाड़ियाँ तो नहीं गुज़र सकतीं, लेकिन लोग आ-जा सकते हैं। यह पुल मोबियस रिंग जैसा दिखता है और तीन पुलों को मिलाकर बनाया गया है। जो 185 मीटर लंबा और 24 मीटर ऊँचा है। यह पुल वर्ष 2016 में चीन के लोगों के लिए खोला गया था।
ट्विन सेल्स ब्रिज, डोरसेट, इंग्लैंड
यह इंग्लैंड के डोरसेट, पूल में बना एक डबल-लीव्ड बेसक्यूल ब्रिज है। इसे 2012 में जनता के लिए खोला गया था। यह पुल अपनी खास डिज़ाइन के कारण पूरी दुनिया में मशहूर है। इसके साथ ही, यह पुल दुनिया का पहला सबसे भीड़भाड़ वाला पुल है। इस पुल में दो वाहन लेन और दो साइकिल लेन हैं। जब बड़े जहाज इस पुल के नीचे से गुजरते हैं, तो डबल-लीव्ड बेसक्यूल ब्रिज ऊपर की ओर खुल जाता है।
आशिमा ओहाशी, जापान
जापान के आशिमा ओहाशी ब्रिज से गुजरने वाले किसी भी ड्राइवर को यह पुल से ज़्यादा रोलरकोस्टर जैसा लगता है। ड्राइवर इस पर डर के मारे गाड़ी चलाते हैं। ऐसे में यहाँ जान का खतरा बना रहता है। पुल के डिज़ाइन की बात करें तो यह बिल्कुल सीधा खड़ा है। कहा जाता है कि इसे इसलिए बनाया गया है ताकि झील में मौजूद जहाजों को पुल के नीचे से गुजरने में कोई दिक्कत न हो। यह पुल 1.7 किलोमीटर लंबा और 11.4 मीटर चौड़ा है।
ड्रैगन ब्रिज, वियतनाम
ड्रैगन ब्रिज, वियतनाम के डा नांग में हान नदी पर बना एक पुल है। इस पुल का निर्माण 19 जुलाई 2009 को शुरू हुआ था और वर्ष 2013 में इसे आम जनता के लिए खोल दिया गया था। ड्रैगन ब्रिज 666 मीटर लंबा, 37.5 मीटर चौड़ा है और इसमें यातायात के लिए छह लेन हैं। पुल के डिज़ाइन की बात करें तो यहाँ आपको आग उगलता हुआ एक ड्रैगन दिखाई देगा, जिसने पुल को चारों तरफ से जकड़ रखा है। यहाँ वाहन चालक हमेशा दहशत में रहता है।
जीवित जड़ पुल, भारत
आपने अक्सर देखा होगा कि पुल स्टील, कंक्रीट, पत्थर, डामर, लोहा, लकड़ी, एल्युमीनियम से बनते हैं, लेकिन भारत में एक ऐसा पुल है, जो जीवित पेड़ों की जड़ों से बना है। यह पुल मेघालय में है और कहा जाता है कि इस पुल का निर्माण स्थानीय जनजाति के लोगों ने किया था। तब से लोग दूर-दूर से इस पुल को देखने आते हैं। हालांकि, जो भी यहां से इस पुल से गुजरता है, वह पहले तो डर जाता है, क्योंकि यह केवल जड़ों पर टिका हुआ है।