☰
×

देसी डांस में मृणाल ठाकुर का कोई मुकाबला नहीं! सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

बॉलीवुड अभिनेत्री मृणाल ठाकुर इन दिनों अपने शानदार डांस मूव्स को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। उनकी एक डांस परफॉर्मेंस का वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने देसी अंदाज और जबरदस्त एनर्जी से लोगों का ध्यान खींच रही हैं।

America के पास Michael Jackson है तो भारत के पास Mrunal Thakur है !

Mrunal Thakur ने अपने देसी डांस steps से Michael Jackson को भी साधारण दिखा रही हैं ।

Bollywood एक्ट्रेस Mrunal Thakur अपने जबरदस्त देसी डांस moves से लोगों का दिल जीत रही हैं , लेकिन उनका... 1/2 pic.twitter.com/aPZiK0un8c

— Ashwini (@GhortaleAshwini) November 28, 2026

वीडियो में मृणाल के डांस स्टेप्स और उनकी शानदार बॉडी मूवमेंट देखकर फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। उनके डांस को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स उनकी तुलना दुनिया के मशहूर डांसर माइकल जैक्सन से भी कर रहे हैं। कुछ यूजर्स का कहना है कि अमेरिका के पास माइकल जैक्सन थे, तो भारत के पास मृणाल ठाकुर हैं।

मृणाल ने अपने अभिनय से पहले ही बॉलीवुड में खास पहचान बनाई है। अब उनका डांसिंग अंदाज भी लोगों को खूब पसंद आ रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो पर लगातार प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं और फैंस एक्ट्रेस की तारीफ कर रहे हैं।

हालांकि, माइकल जैक्सन और मृणाल ठाकुर की डांस शैली अलग-अलग है, लेकिन फैंस का यह मजेदार अंदाज सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है।