समुंद्र में चाहकर भी नहीं डूब सकता है कोई भी? कारण है बेहद ही चौकाने वाला
समंदर बहुत खतरनाक और ताकतवर होते हैं। समंदर में जब लहरें उठती हैं तो बड़े बड़े जहाज उसमें डूब जाते हैं। कई बार समंदर में नाव पलटने से लोगों की मौत हो जाती है। लेकिन क्या आपको पता है कि इस दुनिया में एक ऐसा अनोखा समंदर भी है, जिसमें कोई नहीं डूबता। जिनको तैरना नहीं आता वे भी इस समंदर में नहीं डूबते। जानते हैं क्या है इसका रहस्य।
हम बात कर रहे हैं जॉर्डन और इजराइल के बीच में स्थित डेड सी की। इस समंदर में दुनिया भर के सभी समंदर से ज्यादा खारा है। इस समंदर में आप चाहकर भी नहीं डूब सकते। दरअसल, यहां पर नमक की मात्रा इतनी ज्यादा है कि दूसरे समन्दरों के मुकाबले यहाँ 6 से 7 गुना ज्यादा नमक पाया जाता है। पानी में इतना ज्यादा नमक होने के कारण यहां कोई नहीं डूबता। इसमें पानी का बहाव नीचे से ऊपर की ओर है और यही कारण है कि इस समुद्र में सीधे लेट जाने पर आप इसमें डूब नहीं सकते। यहां हमेशा पर्यटकों की भीड़ लगी रहती है।
इस समुद्र का पानी इतना ज्यादा खारा है कि ना तो यहां कोई पेड़-पौधा है और न ही कोई घास। इस समुद्र में मछली और अन्य जीव भी नहीं पाए जाते। इसी कारण ग्रीक लेखक ने इसे डेड सी का नाम दिया था। वैसे इसे और भी कई नामों से बुलाया जाता है। हेब्रू में इसे नमक का सागर कहते हैं। वैसे तो इसको कई नामों से जाना जाता है कि लेकिन आज भी इसकी पहचान डेड सी के नाम से ही है।
आपको जानकर हैरानी होगी कि यहां लोग सिर्फ मौज मस्ती ही नहीं बल्कि इस समंदर में मौजूद मिनरल्स स्वास्थ्य के लिए भी आते हैं। ये समंदर कुदरत का एक तोहफा है जो हजारों सालों की कोशिशों के बाद बना है। इसकी इन ही खूबियों के चलते इसे 2007 में 7 न्यू वंडर्स इन द वर्ल्ड की लिस्ट में शामिल किया गया।