☰
×

न सोना, न चांदी... जेनेलिया ने कानों में लटका लिए 5 पैसे के सिक्के, वीडियो वायरल!

बॉलीवुड में फैशन के मामले में आए दिन नए-नए ट्रेंड देखने को मिलते हैं, लेकिन इस बार रितेश देशमुख की पत्नी और अभिनेत्री जेनेलिया डिसूजा ने ऐसा अंदाज दिखाया है, जिसने पुराने जमाने की यादें ताजा कर दी हैं। जेनेलिया अपने लेटेस्ट लुक को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं।

रितेश देशमुख की पत्नी जेनेलिया डिसूजा ने आज एक नया फैशन लांच कर दिया है

5पैसे वाला कान में झुमका पहना है ये बॉलीवुड में नया ट्रेंड है

ये पैसे तो मैने नहीं देखे थे ये हमारे पिता जी और दादा के समय चलता था

जेनेलिया डिसूजा के झुमके की कीमत इस टाइम 1लाख 80 हजार रुपए.....Read… pic.twitter.com/84kOeFsrKm

— Ajit Yadav (@AjitYadav260) November 14, 2026

दरअसल, जेनेलिया ने एक इवेंट में 5 पैसे के पुराने सिक्के जैसी दिखने वाली इयररिंग पहनी। उनके इस अनोखे फैशन स्टाइल ने लोगों का ध्यान खींच लिया। आमतौर पर महंगे डिजाइनर ज्वेलरी और डायमंड एक्सेसरीज पहनने वाली बॉलीवुड अभिनेत्रियों के बीच जेनेलिया का यह अंदाज काफी अलग नजर आया।

5 पैसे के सिक्के का नाम सुनते ही लोगों को अपने पिता और दादा के जमाने की याद आ सकती है, जब ऐसे सिक्के रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा हुआ करते थे। अब उसी पुराने सिक्के को फैशन एक्सेसरी के रूप में पेश करना लोगों के लिए काफी दिलचस्प है।

जेनेलिया के इस लुक को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स भी हैरान हैं। कुछ लोग उनके इस क्रिएटिव फैशन की तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ इसे पुराने जमाने के फैशन की शानदार वापसी बता रहे हैं।इस तरह जेनेलिया ने दिखा दिया कि फैशन में स्टाइलिश दिखने के लिए हमेशा महंगी चीजों की जरूरत नहीं होती, कभी-कभी पुराने जमाने की छोटी-सी चीज भी सबका ध्यान खींच सकती है।