☰
×

रील लाइफ में करोड़पति, रियल लाइफ में सेल की शॉपिंग! अरमान मलिक का वीडियो चर्चा में

सोशल मीडिया की चमक-दमक और असल जिंदगी के बीच कितना अंतर होता है, इसकी एक झलक यूट्यूबर और कंटेंट क्रिएटर अरमान मलिक के एक वीडियो में देखने को मिल रही है। दरअसल, अरमान मलिक ने अपने एक पॉडकास्ट में दावा किया था कि उनके पास करीब 200 से 300 करोड़ रुपये की संपत्ति है। उनके इस बयान ने उस समय काफी सुर्खियां बटोरी थीं।

रील वाली लाइफ और रियल लाइफ में जमीन-आसमान का अंतर होता है,

यह बात यूट्यूबर और कंटेंट क्रिएटर "अरमान मलिक" को देखकर समझ आती है।

दरअसल, अरमान मलिक ने अपने एक पॉडकास्ट में 200 से 300 करोड़ रुपये की संपत्ति होने की बात कही थी।

वहीं अब वह दिल्ली की एक मार्केट में '300" रुपये की… pic.twitter.com/36oPsEreqC

— पहाड़ी गर्ल 🏔️🏔️ (@Pahadi_Anjana) November 25, 2026

लेकिन अब अरमान मलिक को कपड़ों की सेल में खरीदारी के लिए कपड़े देखते हुए स्पॉट किए जाने की बात सामने आई है। इसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी चर्चा शुरू हो गई है। लोग उनकी इस झलक को उनके पुराने करोड़ों की संपत्ति वाले दावे से जोड़कर देख रहे हैं।

इस मामले ने एक बार फिर सोशल मीडिया की रील लाइफ और वास्तविक जिंदगी के बीच के अंतर को चर्चा में ला दिया है। हालांकि, सेल में कपड़े खरीदना या डिस्काउंट पर शॉपिंग करना किसी की आर्थिक स्थिति का पैमाना नहीं होता।