☰
×

बेटे के सामने मलाइका ने खोल दिया पर्सनल सवालों का पिटारा, वीडियो देख हैरान हुए लोग

 

बॉलीवुड में अपनी बेबाकी और मॉडर्न सोच के लिए पहचानी जाने वाली मलाइका अरोड़ा एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वजह उनका बेटा अरहान खान का पॉडकास्ट है, जिसमें मलाइका खुद मेहमान बनकर पहुंचीं। बातचीत के दौरान मां-बेटे के बीच कुछ ऐसे सवाल-जवाब हुए, जिन्होंने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच लिया।

मलाइका अरोड़ा ने बेटे से पूछा कितनी लड़कियों के साथ सोए हो

बॉलीवुड जमाना से 100 साल आगे चलता है इतना मॉडर्न है, बेटे अरहान के पॉडकास्ट पर माँ मलाइका गई थी

मलाइका ने सीधा सवाल किया 22 की उम्र में तुम्हारी बॉडी काउंट कितनी है, वर्जिनिटी कब 1/2 pic.twitter.com/XEpKh3Clb3

— Chitra Pandit (@Chitra_speak) November 14, 2026


पॉडकास्ट में मलाइका ने अपने बेटे अरहान से बिना किसी झिझक के उसकी निजी जिंदगी को लेकर सवाल पूछ लिया। उन्होंने 22 साल के अरहान से सीधे पूछा कि अब तक कितनी लड़कियों के साथ संबंध बना चुके हो? इसके साथ ही उन्होंने यह भी जानना चाहा कि अरहान ने किस उम्र में अपनी वर्जिनिटी खोई थी।

मां का इस तरह खुले तौर पर बेटे से उसकी पर्सनल लाइफ के बारे में सवाल करना लोगों के लिए काफी हैरान करने वाला रहा। आमतौर पर भारतीय परिवारों में ऐसे विषयों पर खुलकर बातचीत नहीं होती, लेकिन मलाइका ने पॉडकास्ट में इस मुद्दे को बेहद बेबाक अंदाज में उठाया।

अब मां-बेटे की इस बातचीत को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही है। किसी को मलाइका की बेबाकी हैरान कर रही है, तो कुछ लोग इसे बदलते दौर में माता-पिता और बच्चों के बीच खुलकर बातचीत करने की सोच से जोड़कर देख रहे हैं।