LinkedIn Marriage Proposal: नौकरी के प्लेटफॉर्म पर आया शादी का रिश्ता, मां ने पूछा- क्या आप सिंगल हैं?
LinkedIn को आमतौर पर नौकरी, करियर और प्रोफेशनल नेटवर्किंग के लिए इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल एक पोस्ट ने इस प्लेटफॉर्म को लेकर लोगों को हैरान कर दिया है. राजस्थान के उदयपुर की कंटेंट क्रिएटर और राइटर मुद्रिका कवाड़िया को LinkedIn पर ऐसा मैसेज मिला, जिसकी उन्होंने शायद ही उम्मीद की होगी.
मुद्रिका ने सोशल मीडिया पर इस पूरे अनुभव का स्क्रीनशॉट शेयर किया. इसके बाद यह पोस्ट तेजी से वायरल हो गई और लोगों ने इस पर मजेदार रिएक्शन और मीम्स बनाने शुरू कर दिए.
LinkedIn पर आया शादी का प्रस्ताव
मिलिए मुद्रिका कावड़िया से, जो एक कंटेंट क्रिएटर और लेखक है, LinkedIn पर अचानक मिले एक शादी के प्रपोज़ल को शेयर करने के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं।
— Vishal M. Yadav (@VishalMYadav_) September 10, 2026
राजस्थान के उदयपुर की रहने वाली मुद्रिका को तब एक बड़ा सरप्राइज मिला, जब लिंक्डइन पर एक PhD मां का मैसेज आया,
उन्होंने… pic.twitter.com/dtbDUcDvTV
वायरल पोस्ट के मुताबिक, मुद्रिका को एक महिला ने LinkedIn पर मैसेज किया. महिला ने बातचीत की शुरुआत करते हुए उनसे पूछा कि क्या वह सिंगल हैं. इसके बाद उन्होंने बताया कि वह अपने बेटे के लिए एक अच्छी लड़की की तलाश कर रही हैं.
महिला ने बताया कि उनका बेटा साल 1997 में पैदा हुआ है और उसने Biomedical Sciences में PhD की है. बताया गया कि वह फिलहाल अमेरिका में रहता है.
मां ने बेहद सम्मान के साथ की बात
इस मैसेज की एक खास बात यह भी थी कि महिला ने मुद्रिका से काफी सम्मानजनक अंदाज में बातचीत की. उन्होंने खुद को मुद्रिका की मां की उम्र का बताते हुए कहा कि अगर वह इस रिश्ते में दिलचस्पी रखती हैं, तो आगे अपनी निजी जानकारी साझा कर सकती हैं.
मुद्रिका ने इस बातचीत को सोशल मीडिया पर 'Cute and Endearing' अनुभव के तौर पर शेयर किया. पोस्ट सामने आने के बाद इंटरनेट यूजर्स के बीच इस पर खूब चर्चा होने लगी.
लोगों ने कहा- LinkedIn पर चाहिए #OpenToMarry फीचर
इस अनोखे मैसेज को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स ने तरह-तरह के मजेदार कमेंट किए. कुछ लोगों ने मजाक में कहा कि अब LinkedIn पर नौकरी के साथ-साथ शादी के लिए भी 'Open To Marry' जैसा फीचर आना चाहिए.
वायरल पोस्ट ने यह भी दिखाया कि आज के दौर में शादी के लिए पार्टनर तलाशने के तरीके कितने बदल रहे हैं. जहां पहले परिवार और रिश्तेदारों के जरिए रिश्ते तलाशे जाते थे, वहीं अब सोशल मीडिया और प्रोफेशनल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म भी लोगों की निजी जिंदगी से जुड़े नए रास्ते खोल रहे हैं.
हालांकि, यह पूरा मामला सोशल मीडिया पर शेयर किए गए स्क्रीनशॉट और पोस्ट पर आधारित है. मैसेज भेजने वाली महिला और उनके बेटे से जुड़ी जानकारी की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है.