झील में मगरमच्छ को देख तेंदुआ ने लगा दी छलांग, देखें फिर हुआ क्या

मगरमच्छ और तेंदुआ दोनों ही खतरनाक शिकारी हैं। जैसे ही वे शिकार देखते हैं, वे उस पर झपट पड़ते हैं और कुछ ही मिनटों में उसका काम ख़त्म कर देते हैं। लेकिन कई बार स्थिति ऐसी हो जाती है कि ये दोनों शिकारी एक दूसरे के प्राणघातक दुश्मन बन जाते हैं। उसके बाद क्या हुआ होगा? इसका उदाहरण हमें सोशल मीडिया पर देखने को मिला। जिसमें झील के किनारे टहलते हुए एक तेंदुए को मगरमच्छ दिखाई दिया। इसके बाद क्या हुआ, आप इस वीडियो में देख सकते हैं।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

इस वीडियो को @em4g1 नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक 800 से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। साथ ही 17 लाइक और 3 रिट्वीट भी मिले हैं। इस वीडियो में आप एक तेंदुए को जंगल में झील के किनारे टहलते हुए देख सकते हैं। शायद वह शिकार की तलाश में है। इसी बीच उसकी नजर झील में तैर रहे एक मगरमच्छ पर पड़ती है। मगरमच्छ को देखकर तेंदुआ खुद को रोक नहीं पाता और मगरमच्छ का शिकार करने के लिए झील में कूद जाता है।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">
वह पानी में मगरमच्छ को पकड़ने की कोशिश करता है, लेकिन मगरमच्छ तेजी से पानी में भाग जाता है। कुछ सेकंड के बाद तेंदुआ मगरमच्छ को पकड़ लेता है और उसे पानी से बाहर खींच लेता है। पानी से बाहर आने के बाद तेंदुआ मगरमच्छ को छोड़ देता है।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

जैसे ही मगरमच्छ को मौका मिलता है वह फिर से पानी की ओर भागता है लेकिन तेंदुआ बहुत ही खूंखार होता है और तेजी से उसे पकड़ लेता है और झाड़ियों के अंदर खींचने की कोशिश करता है। दोनों के बीच थोड़ी देर की लड़ाई होती है जिसमें मगरमच्छ हार जाता है और इस तरह तेंदुआ उसे अपना शिकार बनाने में सफल हो जाता है।