फिलीपींस के सुबिक बे में भूस्खलन से मची तबाही, खौफनाक मंजर कैमरे में कैद
फिलीपींस के सुबिक बे फ्रीपोर्ट जोन में शनिवार को भारी बारिश के बीच बड़ा भूस्खलन हुआ। हादसा Tipo High-Tech Park इलाके में हुआ, जहां ढलान की सुरक्षा के लिए बनी संरचना के ढहने के बाद मलबा तेजी से नीचे आ गया। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हुए हैं।
Today, massive landslide at Tipo High Tech Park in the Subic Bay Freeport Zone, Philippines, killed two people.
— Weather Monitor (@WeatherMonitors) August 29, 2026
📹 SMBA. pic.twitter.com/TAE2TQcM4F
Today, massive landslide at Tipo High Tech Park in the Subic Bay Freeport Zone, Philippines, killed two people.
— Weather Monitor (@WeatherMonitors) August 29, 2026
📹 SMBA. pic.twitter.com/TAE2TQcM4F
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहत और बचाव दल ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मलबे में फंसे लोगों को बाहर निकाला और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। रिपोर्ट के मुताबिक, मृतकों में एक चीनी नागरिक और एक फिलीपीन का ट्रक ड्राइवर शामिल है। दो अन्य घायल लोगों का इलाज कराया गया, जिनमें से एक को फ्रैक्चर और दूसरे को चोटें आई हैं।
बताया जा रहा है कि इलाके में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच यह हादसा हुआ। शुरुआती जांच में रिटेनिंग वॉल के ढहने के बाद भूस्खलन होने की बात सामने आई है। संबंधित अधिकारियों ने घटना की वजह की जांच शुरू कर दी है।
भूस्खलन का वीडियो सामने आने के बाद घटना की भयावहता साफ नजर आ रही है। लगातार बारिश के बीच अचानक बड़ी मात्रा में मिट्टी और मलबा नीचे आने से इलाके में दहशत फैल गई। अधिकारियों की ओर से हालात पर नजर रखी जा रही है और प्रभावित क्षेत्र में सुरक्षा उपायों को लेकर भी कार्रवाई की जा रही है।